विराट-शिवम और तिलक के छक्कों ने बर्बाद किया हारिस रऊफ का करियर, कहे जाते थे रावलपिंडी का रॉकेट

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

विराट-शिवम और तिलक के छक्कों ने बर्बाद किया हारिस रऊफ का करियर

Last Updated:

विराट कोहली ने हारिस रऊफ को पीटने की शुरुआत जो 2022 वर्ल्डकप में की थी, उसको एशिया कप फाइनल में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने आगे बढ़ाया. अब रावलपिंडी के रॉकेट की हालत ऐसी है कि वह इस बार टीम में ही नहीं चुने गए.

विराट-शिवम और तिलक के छक्कों ने बर्बाद किया हारिस रऊफ का करियरZoom

हारिस रऊफ के 17 रन के ओवर ने पाकिस्तान को कर दिया मैच से बाहर

दुबई में एशिया कप का सुपर-4 स्टेज मुकाबला खेला जा रहा था. भारतीय टीम 172 रन का टारगेट चेज कर रही थी. पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. मैच कोहली नहीं खेल रहे थे, लेकिन अचानक दर्शक कोहली-कोहली चिल्लाने लगे. रऊफ से ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने भारतीय फैंस की तरफ 6-0 का जेस्चर किया और फाइटर जेट क्रैश होने का इशारा किया. मैच में रऊफ ने ठीक-ठाक गेंदबाजी की थी, लेकिन कसर अभी बाकी थी.

फाइनल में जब भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर आमने-सामने आईं तो रऊफ कोई इशारा करने लायक ही नहीं रहे. तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने ऐसी धुनाई की, 3.4 ओवर यानी महज 22 बॉल में रऊफ ने 50 रन खर्च किए, कोई विकेट भी नहीं मिला. भारतीय बल्लेबाजों की पिटाई के बाद रऊफ का ऐसा डाउनफाल शुरू हुआ कि उन्हें T-20 वर्ल्डकप की टीम में ही नहीं चुना गया. हालांकि असली पटकथा 2022 में लिखी गई थी, जब रऊफ को असली ताकत विराट कोहली ने दिखाई थी.

2022 का टी-20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में हुआ था. भारत और पाकिस्तान ग्रुप-बी में थे. 23 अक्टूबर को दोनों के बीच विश्व कप 16 वां मुकाबला खेला गया. हारिस रऊफ को उस समय रावलपिंडी का रॉकेट कहा जाता था. अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर वह पाकिस्तान को कई मैच जिता भी चुके थे. पाकिस्तान ने पहले खेलकर भारत को 160 रन का टारगेट दिया.

भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की. 7 रन के स्कोर पर के एल राहुल आउट हो गए. विराट कोहली मैदान पर आए ही थे, कि तभी पाकिस्तान की तरफ से चौथा ओवर फेंकने वाले हारिस रऊफ ने रोहित शर्मा को चलता कर दिया. भारत का स्कोर 10 रन था, दो विकेट जा चुके थे. 26 रन पर सूर्य कुमार यादव पर रऊफ की गेंद पर रिजवान को कैच थमा बैठे और उसके बाद बाद अक्षर पटेल भी आउट हो गए. टीम का स्कोर उस समय 31 रन था.

हारिस रऊफ vs भारत

टीवी के विन % चांसेज मीटर दिखाने लगे कि 85% जीत का चांस पाकिस्तान के पास है, भारत के जीत का चांस महज 15 प्रतिशत था. अलग था तो बस ये कि कोहली क्रीज पर डटे थे. साथ से हार्दिक पांड्या. 17 ओवर तक दोनों ने बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 129 रन तक पहुंचाया. 12 बॉल पर भारत को 31 रन चाहिए थे.

About the Author

Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP