राहुल गांधी लाइव: सुल्तानपुर कोर्ट में पेश हुए कांग्रेस नेता, मानहानि केस में दर्ज कराएंगे बयान, जानें सबकुछ

Share to your loved once


सुल्तानपुर: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद राहुल गांधी सुल्तानपुर जिला न्यायालय के लिए रवाना हो गए. आइए जानते हैं पल-पल के अपडेट्स.

मीडिया से बात नहीं की राहुल ने

राहुल कोर्ट के अंदर पहुंच गए हैं. मीडियाकर्मियों ने उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बातचीत नहीं की. वह मुस्कुराते हुए कोर्ट के अंदर चले गए.

हमारे लिए सम्मान की बात: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि झूठे केस झेलना अब हमारी अदत हो गई है. राहुल पर केस हमारे लिए सम्मान का बैच है कि हम सही रास्ते पर हैं. तभी हम पर आक्रमण हो रहा है.

कोर्ट के बाहर लगे पोस्टर

सुल्तानपुर कोर्ट परिसर के बाहर राहुल गांधी की तस्वीर वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जिन पर ‘सत्यमेव जयते’ लिखा है. उनकी पेशी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

‘सुल्तानपुर अदालत जाना है’

पार्टी नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के सुबह करीब 10:50 बजे सिविल कोर्ट पहुंचना था. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें सुल्तानपुर अदालत जाना है. आज तारीख है और वे खुद अदालत में पेश होंगे. उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं समेत कई लोग आ रहे हैं और उनसे मिलेंगे.

क्या है पूरा मामला?
यह मामला वर्ष 2018 का है. आरोप है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक सभा में कहा था कि जो पार्टी ईमानदारी की बात करती है, उसका अध्यक्ष हत्या का आरोपी है. इस बयान को लेकर सुल्तानपुर के भाजपा नेता विजय मिश्र ने 4 अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था. सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट ने 19 जनवरी को राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया था. कोर्ट ने उनके वकील काशी शुक्ला को चेतावनी देते हुए कहा था कि यह आखिरी मौका है इसके बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राहुल गांधी की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ASP अखंड प्रताप सिंह ने कोतवाली नगर पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP