aaj ka panchang 20 february 2026 | shukrawar vrat lakshmi puja muhurat 5 shubh yog bhadra agni panchak rahu kaal disha shool | आज का पंचांग, 20 फरवरी 2026

Share to your loved once


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 20 February 2026: आज 5 शुभ योग हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग रात में 08:07 पी एम से बनेगा और कल सुबह तक रहेगा. इनके अलावा साध्य और शुभ योग भी हैं. ये सभी योग शुभ फलदायी हैं. इसमें आप जो कार्य करेंगे, वे सफल सिद्ध होंगे. आज के दिन शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा का दिन है. पंचांग अनुसार, आज फाल्गुन शुक्ल तृतीया तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, गर करण, साध्य योग, पूर्व का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. आज पूरे दिन अग्नि पंचक रहेगा और रात के समय में भद्रा का साया है. इस भद्रा का वास धरती पर है, इसलिए आप कोई शुभ कार्य भद्रा में न करें.

जो लोग शुक्रवार व्रत हैं, वे माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से कर लें. यह पूजा सूर्यास्त के बाद करनी चाहिए. प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की स्थापना करें. लाल फूल, सिंदूर, अक्षत्, धूप, दीप, फल, माला, कमलगट्टा आदि से उनकी पूजा करें. श्री लक्ष्मी चालीसा और श्रीसूक्त का पाठ करें. उसके बाद शुक्रवार व्रत कथा सुनें. माता लक्ष्मी को पीले रंग की कौड़ियां अर्पित करें. अगले दिन इन कौड़ियों को धन स्थान या तिजोरी में रख दें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और संपत्ति में बढ़ोत्तरी होगी. शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें. सौदर्य सामग्री का दान करें. आपके सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 20 फरवरी 2026

शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा होगी.

आज की तिथि- तृतीया – 02:38 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 08:07 पी एम तक, फिर रेवती
आज का करण- गर – 02:38 पी एम तक, वणिज – 01:51 ए एम, फरवरी 21 तक, फिर विष्टि
आज का योग- साध्य – 06:23 पी एम तक, फिर शुभ
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:55 ए एम
सूर्यास्त- 06:15 पी एम
चन्द्रोदय- 08:24 ए एम
चन्द्रास्त- 09:12 पी एम

आज के मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:14 ए एम से 06:04 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:58 पी एम
अमृत काल: 03:28 पी एम से 05:01 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:28 पी एम से 03:14 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, फरवरी 21 से 01:00 ए एम, फरवरी 21

आज के शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग: 08:07 पी एम से 06:54 ए एम, फरवरी 21
अमृत सिद्धि योग: 08:07 पी एम से 06:54 ए एम, फरवरी 21
रवि योग: 08:07 पी एम से 06:54 ए एम, फरवरी 21

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 06:55 ए एम से 08:20 ए एम
लाभ-उन्नति: 08:20 ए एम से 09:45 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:45 ए एम से 11:10 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:35 पी एम से 02:00 पी एम
चर-सामान्य: 04:50 पी एम से 06:15 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 09:25 पी एम से 11:00 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:35 ए एम से 02:09 ए एम, फरवरी 21
अमृत-सर्वोत्तम: 02:09 ए एम से 03:44 ए एम, फरवरी 21
चर-सामान्य: 03:44 ए एम से 05:19 ए एम, फरवरी 21

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 08:20 ए एम से 09:45 ए एम
राहुकाल- 11:10 ए एम से 12:35 पी एम
यमगण्ड- 03:25 पी एम से 04:50 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:11 ए एम से 09:56 ए एम, 12:58 पी एम से 01:43 पी एम
भद्रा- देर रात 01:51 ए एम से लेकर 21 फरवरी को 06:54 ए एम तक
भद्रा का वास- धरती पर
अग्नि पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

सभा में – 02:38 पी एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP