Sikandar Raza first reaction: श्रीलंका-आस्ट्रेलिया का किया शिकार, अब सुपर 8 में 2 उलटफेर करने पर है नजर, छुपा रुस्तम की कहानी है पसंद

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

श्रीलंका-आस्ट्रेलिया का किया शिकार, अब सुपर 8 में 2 उलटफेर करने पर नजर

Last Updated:

Sikandar Raza first reaction: सिकंदर रजा की कप्तानी वाली जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में दो उलटफेर किए हैं. जिम्बाब्वे सुपर 8 में भारत के ग्रुप में है. टीम के कप्तान सिकंदर रजा का कहना है कि उनकी नजर सुपर 8 में तीन में से कम से कम दो मैचों में जीत की ओर देख रही है. अगर ऐसा हुआ तो यह बड़ा उलटफेर होगा. उन्होंने कहा कि छुपा रुस्तम की कहानी पसंद है.

श्रीलंका-आस्ट्रेलिया का किया शिकार, अब सुपर 8 में 2 उलटफेर करने पर नजरZoom

सिकंदर रजा सुपर 8 में दो टीमों को हराना चाहते हैं.

नई दिल्ली. जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को अपने आखिरी लीग मैच में हराकर टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा उलटफेर किया. कप्तान सिकंदर रजा टीम की जीत से गदगद हैं. जिम्बाब्वे की टीम सुपर 8 में पहुंच चुकी है जहां भारत, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज से उसका सामना होगा. सिकंदर ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप चरण में जिम्बाब्वे के प्रदर्शन को सभी ने सराहा है और उम्मीद है कि कठिन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सुपर आठ चरण में वे उसी ‘छिपे रूस्तम’ वाली कहानी को दोहरा सकेंगे जिसे दुनिया में सभी पसंद करते हैं.

जिम्बाब्वे ने आस्ट्रेलिया और श्रीलंका को ग्रुप बी के मैचों में हराया. सिकंदर रजा ने श्रीलंका को हराने के बाद कहा ,‘हम आगे के मैचों पर नजरें रखते हैं. अगर वर्तमान पर रखेंगे तो कोई हमसे उम्मीद नहीं करेगा. सभी के दिल जीतने और सम्मान पाने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ स्थिति है.’ अब जिम्बाब्वे को सुपर आठ में भारत, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से खेलना है. रजा ने कहा ,‘हम मैच दर मैच रणनीति बनाएंगे. हम 21 को पहुंचेगे और 22 को अभ्यास करेंगे. अगर तीन में से दो मैच भी जीत सके तो कुछ भी हो सकता है. सभी को छिपे रूस्तम की कहानी पसंद है.’

सिकंदर रजा सुपर 8 में दो टीमों को हराना चाहते हैं.

बेनेट ने जड़ा अर्धशतक, सिकंदर रजा ने खेली 45 रन की पारी
ब्रायन बेनेट के अर्धशतक और कप्तान सिकंदर रजा की 45 रन की पारियों के दम पर जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर अपराजेय रहते हुए ग्रुप की शीर्ष टीम के रूप में टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ में प्रवेश किया. कठिन पिच पर जीत के लिए 179 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए. बेनेट 48 गेंद में 63 और रजा 26 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों टीमें ग्रुप बी से सुपर आठ में पहुंच चुकी है और लीग चरण में आस्ट्रेलिया को हराने वाली जिम्बाब्वे के प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया है.

जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए थे
जिम्बाब्वे ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 55 रन बना लिए थे. सलामी बल्लेबाज बेनेट और ताडी मारूमानी (26 गेंद में 34 रन) ने टीम को शानदार शुरूआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिये 8 . 3 ओवर में 69 रन बनाए. मारूमानी को दुनिथ वेलालागे ने रिटर्न कैच लेकर पवेलियन भेजा. रियान बर्ल ने 12 गेंद में 23 रन बनाये लेकिन दासुन शनाका की गेंद पर विकेट गंवा बैठे. इसके बाद रजा और बेनेट ने मोर्चा संभाला. रजा ने दिलशान मदुशंका को 15वें ओवर में लगातार दो छक्के लगाए. इसके अगले ओवर में स्पिनर महीष तीक्षणा को एक छक्का और एक चौका लगाया. रजा को 19वें ओवर में दुशान हेमंता ने आउट किया और दो गेंद बाद ताशिंगा मुसेकिवा भी पवेलियन लौट गए.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP