5 cricketers who becomes fathers before marriage: दुनिया के वह 5 क्रिकेटर… जो शादी से पहले बन गए पिता, बेरहम बल्लेबाज से लेकर विश्व विजेता खिलाड़ी भी शामिल
Last Updated:
5 cricketers who becomes fathers before marriage: क्रिकेट की दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी शादी के बंधन में बंधने से पहले ही पिता बन चुके हैं. इस लिस्ट में भारत के हार्दिक पांड्या से लेकर वेस्टइंडीज के महान विव रिचर्ड्स तक शामिल हैं. जानिए उन 5 मशहूर क्रिकेटरों के बारे में जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी के फैसलों से सबको चौंका दिया और पिता बनने के बाद शादी की या अपने रिश्ते को नया नाम दिया.

क्रिकेट जगत के 5 सितारे जो शादी से पहले बन गए थे पापा.
नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया जितनी रोमांचक मैदान पर होती है, उतनी ही दिलचस्प मैदान के बाहर भी रहती है. क्रिकेटर्स की लाइफस्टाइल और उनके निजी फैसले अक्सर फैंस के बीच गॉसिप का विषय बन जाते हैं. मौजूदा समय में कई क्रिकेटर्स ने समाज की पुरानी परंपराओं को पीछे छोड़ते हुए अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना चुना है. हम बात कर रहे हैं दुनिया के उन 5 दिग्गज क्रिकेटरों की, जो शादी के बंधन में बंधने से पहले ही पिता बन गए थे. इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल है जिसने उस वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं. पुराने समय में इन बातों को विवाद की नजर से देखा जाता था, लेकिन आज के दौर में क्रिकेट जगत और फैंस इसे खिलाड़ियों का निजी फैसला मानते हैं. इन खिलाड़ियों ने दिखाया है कि जिम्मेदारी और प्यार निभाने के लिए केवल एक कानूनी कागज ही काफी नहीं होता, बल्कि समर्पण जरूरी है.
क्रिकेट इतिहास के सबसे खूंखार बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स (Vivian Richards) की कहानी सबसे ज्यादा चर्चित रही है. 80 के दशक में विवियन रिचर्ड्स और भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता का अफेयर काफी चर्चा में था. हालांकि रिचर्ड्स पहले से शादीशुदा थे, लेकिन वे और नीना बिना शादी के रिलेशनशिप में रहे. साल 1989 में नीना गुप्ता ने एक बेटी को जन्म दिया, जिनका नाम मसाबा गुप्ता है (जो आज भारत की मशहूर फैशन डिजाइनर हैं). विवियन और नीना ने कभी शादी नहीं की, लेकिन विवियन ने हमेशा अपनी बेटी मसाबा को अपना नाम दिया और उनके साथ खड़े रहे.
क्रिकेट जगत के 5 सितारे जो शादी से पहले बन गए थे पापा.
हार्दिक पांड्या ने सगाई के बाद पिता बनने का किया ऐलान
भारतीय क्रिकेट के ‘रॉकस्टार’ कहे जाने वाले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस लिस्ट में सबसे प्रमुख नाम हैं. साल 2020 की शुरुआत में हार्दिक ने सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की खबर देकर सबको हैरान कर दिया था. इसके कुछ ही समय बाद, लॉकडाउन के दौरान उन्होंने घोषणा की कि वे पिता बनने वाले हैं. जुलाई 2020 में उनके बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ. हार्दिक और नताशा ने बेटे के जन्म से कुछ समय पहले ही एक सादे समारोह में शादी की औपचारिकताएं पूरी की थीं, लेकिन उनकी प्रेग्नेंसी की खबर शादी से पहले ही सार्वजनिक हो गई थी. बाद में उन्होंने 2023 में उदयपुर में बड़ी धूमधाम से दोबारा शादी की थी.
रूट और कॉट्रेल की बेटे के जन्म के समय शादी नही हुई थी
इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक और पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) भी इस लिस्ट में शामिल हैं. जो रूट लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड कैरी कॉट्रेल के साथ रिलेशनशिप में थे. साल 2017 में कैरी ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अल्फ्रेड रखा गया.खास बात यह है कि बेटे के जन्म के समय तक रूट और कैरी की शादी नहीं हुई थी. इस जोड़े ने अपने बेटे के जन्म के एक साल बाद, यानी 2018 में शादी रचाई.
डेविड वॉर्नर ने बेटी के जन्म के एक साल बाद शादी की
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी काफी फिल्मी रही है. वॉर्नर और उनकी पत्नी कैंडिस वॉर्नर की पहली बेटी इवी का जन्म 2014 में हुआ था. उस वक्त तक डेविड और कैंडिस ने शादी नहीं की थी.अपनी पहली बेटी के जन्म के लगभग एक साल बाद, 2015 में इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर शादी की. आज इनके तीन बेटियां हैं और वॉर्नर एक परफेक्ट फैमिली मैन माने जाते हैं.
‘ब्लश’ के जन्म के समय क्रिस गेल ने शादी नहीं की थी
‘यूनिवर्स बॉस’ के नाम से मशहूर क्रिस गेल (Chris Gayle) अपनी बिंदास लाइफस्टाइल के लिए प्रसिद्ध हैं. साल 2016 में जब आईपीएल का सीजन चल रहा था, तब गेल अचानक अपनी टीम को छोड़कर जमैका चले गए थे. बाद में पता चला कि उनकी पार्टनर नताशा बेरीज ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने ‘ब्लश’ रखा. उस समय गेल और नताशा शादीशुदा नहीं थे. गेल ने अपनी पितृत्व (Paternity) का जश्न हमेशा खुले दिल से मनाया है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें