डॉक्टरों पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, लीलावती अस्पताल को दी हिदायत, पिता की मेडिकल रिपोर्ट पब्लिक होने से नाराज

Share to your loved once


Last Updated:

दिग्गज लेखक सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को ब्रेन हैमरेज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. इस बीच, सलमान खान पिता की मेडिकल डिटेल मीडियो को देने की वजह से नाराज हो गए. सलमान खान ने प्राइवेसी का हवाला देते हुए अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में कोई भी अपडेट शेयर न किया जाए. खान परिवार का मानना है कि सेहत एक निजी मसला है और वे किसी भी तरह की अफवाहों से बचना चाहते हैं.

ख़बरें फटाफट

डॉक्टरों पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, लीलावती अस्पताल को दी हिदायतZoom

सलमान खान ने प्राइवेसी पर दिया जोर.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों से काफी खफा बताए जा रहे हैं. मामला उनके पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान की सेहत से जुड़ी जानकारियों को पब्लिक के सामने करना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान और उनके परिवार ने अस्पताल प्रशासन को सख्त लहजे में हिदायत दी है कि सलीम साहब की मेडिकल कंडीशन को लेकर प्रेस या मीडिया के साथ कोई भी अपडेट शेयर न किया जाए. खान परिवार अपनी प्राइवेसी को लेकर बेहद गंभीर है और वे नहीं चाहते कि उनके पिता की बीमारी को लेकर सोशल मीडिया या खबरों में किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें फैलें. परिवार का मानना है कि सेहत एक निजी मामला है और इसके बारे में जानकारी देना है या नहीं, यह फैसला सिर्फ घर के सदस्यों का होना चाहिए.

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब अस्पताल के डॉ. जलील पारकर ने बुधवार को मीडिया के सामने आकर सलीम खान की सेहत का पूरा ब्यौरा दे दिया. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने बताया था कि 89 साल के सलीम खान को मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था और ब्लड प्रेशर बढ़ने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखना पड़ा. हालांकि उन्होंने इसे एक सामान्य प्रोसेस बताया और कहा कि उम्र की वजह से रिकवरी में वक्त लगेगा, लेकिन सलमान खान को डॉक्टर का इस तरह पब्लिक बयान देना नागवार गुजरा. परिवार के करीबियों का कहना है कि मेडिकल जानकारी गोपनीय होनी चाहिए. सलमान ने प्रशासन को साफ कर दिया है कि अगर आगे से कोई अपडेट देना भी होगा, तो वह परिवार खुद अपने फैंस के साथ शेयर करेगा, न कि अस्पताल.

सलमान खान की ‘नाराजगी’
सलीम खान को 17 फरवरी 2026 को तबीयत बिगड़ने के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल वे आईसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टर के मुताबिक, उन्हें एहतियात के तौर पर वेंटिलेटर पर रखा गया है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें इससे हटा लिया जाएगा. सलीम साहब की सेहत को लेकर दुआओं का दौर जारी है, लेकिन सलमान की इस ‘नाराजगी’ के बाद अब अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी होने की उम्मीद कम है. परिवार चाहता है कि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें शांति मिले और वे बिना किसी अफवाहों के अपने पिता की देखभाल कर सकें.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP