बंगाल चुनाव में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! 1 मार्च से 9 ‘परिवर्तन यात्राएं’, TMC को सत्ता से हटाने का प्लान तैयार

Share to your loved once


होमताजा खबरदेश

बंगाल चुनाव में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! 1 मार्च से 9 ‘परिवर्तन यात्राएं’

Last Updated:

बंगाल चुनाव में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक! 1 मार्च से 9 'परिवर्तन यात्राएं'Zoom

बंगाल में बीजेपी ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है. (फाइल फोटो)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा इलेक्शन से पहले सियासी पारा हाई हो गया है. सत्ताधारी टीएमसी को सत्ता से हटाने के लिए बीजेपी ने अपना मास्टरप्लान तैयार कर लिया है. 1 मार्च से बीजेपी पूरे बंगाल में ‘परिवर्तन यात्रा’ निकालने जा रही है. इसका मकसद टीएमसी सरकार के खिलाफ एक बड़ा माहौल तैयार करना है. यह यात्राएं राज्य के 9 अलग-अलग हिस्सों से शुरू होंगी.

इन यात्राओं के जरिए बीजेपी गांव-गांव तक अपनी पहुंच बनाएगी. यात्रा के समापन पर एक विशाल मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा. इस रैली को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एड्रेस करेंगे. इस पूरे कैंपेन में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस अपनी ताकत झोंकेंगे.

9 जगहों से शुरू होगा टीएमसी के खिलाफ हल्ला बोल
पश्चिम बंगाल फतह के लिए बीजेपी ने एक आक्रामक रणनीति बनाई है. 1 मार्च से राज्य भर में 9 अलग-अलग जगहों से यात्रा की शुरुआत होगी. इन यात्राओं का सीधा टारगेट टीएमसी का वोटबैंक होगा. हर इलाके में बीजेपी के बड़े नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे. पार्टी का फोकस हर वोटर तक पहुंचना है.

पीएम मोदी करेंगे मेगा रैली, सेट होगा इलेक्शन का नैरेटिव
इन 9 यात्राओं के खत्म होने पर एक बहुत बड़ी रैली आयोजित की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेगा रैली को एड्रेस करेंगे. इस रैली के जरिए इलेक्शन का पूरा नैरेटिव सेट किया जाएगा. परिवर्तन यात्राओं के दौरान आम जनता का मूड भांपने की कोशिश होगी. बीजेपी का पूरा फोकस राज्य में सत्ता परिवर्तन पर है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP