Harmanpreet Kaur: इंटरनेशनल क्रिकेट में हरमनप्रीत कौर का बड़ा धमाका, वर्ल्ड क्रिकेट में गूंजा भारतीय कप्तान का नाम

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

हरमनप्रीत कौर का बड़ा धमाका, वर्ल्ड क्रिकेट में गूंजा भारतीय कप्तान का नाम

Last Updated:

Harmanpreet Kaur creates history: हरमनप्रीत कौर सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. हरमनप्रीत ने यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मनुका ओवल में जारी दूसरे टी20 मुकाबले में किया. यह ऐतिहासिक मैच कौर का भारत के लिए 356वां इंटरनेशनल मुकाबला था, जिसके साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स के 355 मुकाबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

हरमनप्रीत कौर का बड़ा धमाका, वर्ल्ड क्रिकेट में गूंजा भारतीय कप्तान का नामZoom

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास.

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली क्रिकेटर बन गई हैं. उनका यह भारत के लिए 356वां इंटरनेशनल मुकाबला था. इसी के साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज क्रिकेटर सूजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने 355 इंटरनेशनल मैच खेले. इस लिस्ट में वह ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (349 मैच) और भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज (333 मैच) से आगे हैं. इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ी शार्लेट एडवर्ड्स 309 मैचों के साथ टॉप-5 में हैं.

2009 में शुरू हुआ करियर
साल 2009 में इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वालीं हरमनप्रीत कौर ने अब तक अपने करियर में 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 मुकाबले खेले हैं. अपने शानदार करियर के दौरान हरमनप्रीत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साल 2025 में पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताने के साथ हाल ही में इंग्लैंड में टी20 सीरीज में जीत दिलाई. इस महीने की शुरुआत में, उन्हें भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए ‘पद्म श्री’ से भी सम्मानित किया गया था. भारतीय टीम ने सिडनी में खेले गए सीरीज के पहले मैच को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 21 रन से अपने नाम किया था.

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास.

भारत ने जीता था पहला मुकाबला
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 18 ओवरों में महज 133 रन पर सिमट गई. जॉर्जिया वेयरहम ने 19 गेंदों में 4 चौकों के साथ 30 रन की पारी खेली, जबकि फोएबे लिचफील्ड ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. भारत की तरफ से अरुंधति रेड्डी ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि श्री चरणी और रेणुका ठाकुर ने 2-2 विकेट निकाले.

इसके जवाब में भारतीय टीम ने 5.1 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. इस पारी में शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 21 रन बनाए. स्मृति मंधाना ने नाबाद 16 रन की पारी खेली. हालांकि, भारी बारिश के कारण खेल रुक गया, और आगे कोई एक्शन मुमकिन नहीं होने पर, भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत विजेता घोषित किया गया. इस जीत ने भारत को मल्टी-फॉर्मेट सीरीज में शुरुआती बढ़त दिला दी.

दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत को 19 रन से हार का सामना करना पड़ा. जीत के लिए 164 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 126 के स्कोर पर चौथा विकेट गंवाया. कप्तान हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद मैच का रुख पलट गया, जिसके बाद टीम 133 के स्कोर तक 9वां विकेट भी खो चुकी थी. टीम इंडिया निर्धारित ओवरों में 144/9 का ही स्कोर बना सकी और ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन से जीत दर्ज करते हुए तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP