Kneading dough under tap। नल के नीचे आटा गूंथने का तरीका

Share to your loved once


Kneading Dough Method: रोज़ाना की किचन लाइफ में एक काम ऐसा है जो हर घर में होता है-आटा गूंथना, लेकिन सच ये भी है कि यही छोटा-सा काम कई लोगों को झंझट वाला लगता है. कभी पानी ज्यादा पड़ जाता है, कभी आटा सख्त रह जाता है, तो कभी किचन काउंटर पर आटा-पानी फैलकर गंदगी कर देता है. खासकर जब जल्दी में रोटियां बनानी हों, तब सही कंसिस्टेंसी का आटा तैयार करना थोड़ा मुश्किल लगने लगता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक आसान और अलग तरीका काफी वायरल हो रहा है, जिसमें न तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और न ही बर्तन या किचन खराब होते हैं.

कुक रोहन ने आटा गूंथने का ऐसा तरीका बताया है जिसमें बस नल की हल्की धार और हाथों की सही मूवमेंट से आटा अपने-आप बराबर गीला होता जाता है. इस तकनीक से आटा ज्यादा मुलायम बनता है और रोटियां लंबे समय तक सॉफ्ट रहती हैं. अगर आप भी बिना झंझट के परफेक्ट आटा गूंथना चाहते हैं, तो यह तरीका आपकी रोज़ की किचन रूटीन बदल सकता है.

आटा गूंथने का नया और अलग तरीका
कुक रोहन के मुताबिक, इस तरीके में सबसे खास बात है पानी डालने का तरीका. आम तौर पर हम कटोरी या गिलास से पानी डालते हैं, जिससे पानी एक ही जगह ज्यादा पड़ जाता है, लेकिन यहां नल की हल्की धार पूरे आटे पर समान रूप से गिरती है, जिससे हर कण में बराबर नमी जाती है.

1. आटा और नमक पहले अच्छे से मिलाएं
सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लें. जितनी रोटियां बनानी हों, उसके हिसाब से गेहूं का आटा डालें. अब स्वाद के मुताबिक नमक मिलाएं और सूखे में ही हाथ से अच्छी तरह मिक्स कर लें. इससे नमक पूरे आटे में बराबर फैल जाता है और बाद में ज्यादा मिक्सिंग की जरूरत नहीं पड़ती.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

2. नल की धीमी धार का इस्तेमाल करें
अब बर्तन को नल के नीचे रखें और नल को बहुत तेज नहीं, बल्कि हल्की-सी लगातार धार पर चलाएं. ध्यान रखें कि पानी तेज न गिरे, वरना आटा अचानक ज्यादा गीला हो सकता है. हल्की धार इस तकनीक की सबसे अहम बात है.

3. हाथों को गोल-गोल घुमाते रहें
जब पानी की धार गिर रही हो, तब अपने हाथों को आटे के अंदर गोल-गोल घुमाते रहें. ऐसा करने से पानी एक जगह जमा नहीं होगा और पूरा आटा धीरे-धीरे नमी सोखता जाएगा. यही मूवमेंट आटे को समान रूप से गीला करने का सीक्रेट है.

4. सही नमी पर तुरंत रोकें
कुछ ही सेकंड में आप देखेंगे कि आटे में छोटे-छोटे गीले गुठले बनने लगे हैं और कहीं भी सूखा आटा नहीं बचा. बस यही सही समय है बर्तन को नल के नीचे से हटाने का. अगर देर करेंगे तो आटा जरूरत से ज्यादा गीला हो सकता है.

5. हल्के हाथों से 1-2 मिनट गूंथें
अब पानी बंद करके आटे को सिर्फ 1 से 2 मिनट हल्के हाथों से गूंथें. ज्यादा दबाव या मेहनत की जरूरत नहीं होती. इस तरीके से आटा जल्दी चिकना और मुलायम बन जाता है, क्योंकि उसमें पहले ही बराबर नमी पहुंच चुकी होती है.

6. तेल लगाकर आराम दें
आखिर में आटे की सतह पर थोड़ा-सा तेल लगा दें और उसे ढककर 10 से 15 मिनट रख दें. यह छोटा-सा रेस्टिंग टाइम आटे को और ज्यादा लचीला बनाता है. इसके बाद बेलने पर रोटियां आसानी से बनती हैं और पकने पर सॉफ्ट रहती हैं.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP