Indian Cricket Records: तीन भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर चटकाया विकेट, एक तो शतक भी जड़ चुका है
Last Updated:
Indian cricketers who took t20i wicket on career first ball: भारत में अब तक तीन ही ऐसे क्रिकेटर हुए हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर की अपनी पहली ही गेंद फेंकते हुए विकेट चटकाने के कारनामा किया. टीम इंडिया के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने सबसे पहले ऐसा किया. फिर स्पिनर प्रज्ञान ओझा इस क्लब से जुड़े. फैंस यह जानकार हैरान हो सकते हैं कि दिग्गज भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली तीसरा नाम हैं.

टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेटर.
नई दिल्ली. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के बारे में तो सब जानते होंगे कि अर्शदीप नंबर-1 पर हैं, लेकिन क्या आपको पता है ऐसे भी भारतीय हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में करियर की पहली ही गेंद फेंकते हुए विकेट लेने का करिश्मा किया. तीन भारतीय क्रिकेटर्स दुनिया के इन चुनिंदा क्रिकेटर्स में शामिल हैं. दिलचस्प यह है कि इसमें एक ऐसा दिग्गज भी शामिल है, जिसके नाम टी20 इंटरनेशनल में शतक दर्ज है. भारतीय क्रिकेट में सबसे पहले यह कमाल 2006 में हुआ था. चलिए जानते हैं इन तीन क्रिकेटर्स के बारे में.
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर और पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने सबसे पहले इस कारनामे को अंजाम दिया. अगरकर ने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर के पहले ही टी20 मैच में पहली ही गेंद फेंकते हुए विकेट झटका था. अगरकर ने विस्फोटक बल्लेबाज हर्शेल गिब्स का शिकार किया. अगरकर की गेंद पर गिब्स सुरेश रैना के हाथों कैच आउट हुए थे. अगरकर इस अनोखी उपलब्धि को नाम करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के सिर्फ तीसरे ही क्रिकेटर बने थे. दिलचस्प यह है कि अगरकर ने भारत के लिए सिर्फ चार ही टी20 मैच खेले.
टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेटर.
तीन साल बाद 2009 में फिर ऐसा ही देखने को मिला, जब प्रज्ञान ओझा ने बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को आउट किया. भारत के सिर्फ 6 टी20 मैच खेलने वाले प्रज्ञान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू टी20 मैच में पहली ही गेंद पर विकेट चटकाया और इस अनोखे क्लब में शामिल हो गए. प्रज्ञान ऐसा करने वाले भारत के दूसरे और आठवें गेंदबाज भी बने. प्रज्ञान ने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू टी20 मैच में बेहतरीन बॉलिंग का प्रदर्शन करते हुए चार बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाया था. उन्होंने इस मुकाबले में बेहद किफायती गेंदबाजी भी की थी. उन्होंने सिर्फ 21 रन ही दिए थे.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें