नींबू का मीठा चटपटा अचार, बोरिंग खाना भी बन जाएगा मजेदार, सीखें 20 मिनट में बनाने का तरीका – News18 हिंदी
Nimbu ka Mitha Achar Recipe: दुकान से रेडीमेट अचार खरीदकर खाते हैं, तो ये वीडियो आपके लिए है. इससे आप सिर्फ 20 मिनट में घर पर चटपटा नींबू का मीठा अचार बनाने की रेसिपी सीख सकते हैं. इस रेसिपी को मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यब चैनल पर शेयर किया है.ये नींबू के अचार की रेसिपी आपके बोरिंग खाने को तो मजेदार बनाती ही है, साथ ही सेहत को भी दुरुस्त करने का काम कर सकती है. इसे आप पेट में दर्द, कब्ज, दस्त और उल्टी से राहत के लिए भी घरेलू उपाय के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं.