Ram Navami 2026 Date muhurat ram janmotsav ka samay sarvartha siddhi yoga significance of chaitra shukla Navami | राम नवमी कब है? 2 घंटे 37 मिनट का मुहूर्त, जानें तारीख, जन्मोत्सव शुभ समय, योग और महत्व

Share to your loved once


होमताजा खबरधर्म

राम नवमी कब है? 2 घंटे 37 मिनट का मुहूर्त, जानें तारीख, जन्मोत्सव शुभ समय, योग

Last Updated:

Ram Navami 2026 Date: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है. इस तिथि को भगवान राम का जन्म हुआ था. इस दिन व्रत रखकर प्रभु राम की पूजा की जाती है. आइए जानते हैं कि राम नवमी कब है? राम नवमी का मुहूर्त क्या है? राम नवमी पर कौन से शुभ योग बनेंगे?

राम नवमी कब है? 2 घंटे 37 मिनट का मुहूर्त, जानें तारीख, जन्मोत्सव शुभ समय, योगZoom

राम नवमी 2026 तारीख और मुहूर्त.

Ram Navami 2026 Date: राम नवमी का पावन पर्व हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाते हैं. इस तिथि को त्रेतायुग में अयोध्या के राजा दशरथ के घर भगवान राम का जन्म हुआ था. प्रभु राम का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र और कर्क राशि में हुआ था. उनकी माता का नाम कौशल्या था. राम नवमी को चैत्र नवमी भी कहते हैं. उस समय चैत्र नवरात्रि की महानवमी होती है. इस दिन अयोध्या के राम मंदिर में भव्य राम जन्मोत्सव मनाया जाता है. लोग व्रत रखकर मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम की पूजा करते हैं. इस साल राम नवमी पर ढाई घंटे से अधिक समय का मुहूर्त है. आइए जानते हैं कि राम नवमी कब है? राम नवमी का मुहूर्त क्या है? राम नवमी पर कौन से शुभ योग बनेंगे?

राम नवमी की तारीख

पंचांग के अनुसार, राम नवमी के लिए चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का प्रारंभ 26 मार्च दिन गुरुवार को सुबह में 11 बजकर 48 मिनट से होगा. नवमी तिथि 27 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 06 मिनट पर खत्म होगी. उदयातिथि के आधार पर राम नवमी 26 मार्च गुरुवार को है.

लेकिन त्रेतायुग का जन्म मुहूर्त यानि जयंती मुहूर्त 27 मार्च शुक्रवार को है. उस दिन पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 03:24 पी एम तक है, वहीं कर्क राशि सुबह में 09:36 ए एम से है. इस आधार पर राम नवमी 27 मार्च को मनाना सही है.

राम नवमी मुहूर्त

26 मार्च को राम नवमी का शुभ मुहूर्त 2 घंटे 27 मिनट का है. उस दिन राम जन्मोत्सव का शुभ समय दिन में 11 बजकर 13 मिनट से दोपहर 1 बजकर 41 मिनट तक है. इस मुहूर्त में राम जन्मोत्सव मनाएं. राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर है.

ऐसे ही 27 मार्च को राम नवमी का मध्याह्न मुहूर्त दिन में 11:13 ए एम से लेकर दोपहर 01:41 पी एम तक है. राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:27 पी एम पर है.

राम नवमी पर बनने वाले शुभ योग

26 मार्च को शोभन प्रात:काल से लेकर 27 मार्च को 12:32 ए एम तक है. वहीं 27 मार्च को राम नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहे हैं. उस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह में 06:17 ए एम से लेकर दोपहर 03:24 पी एम तक है. ऐसे ही रवि योग पूरे दिन रहेगा.

राम नवमी का महत्व

चैत्र शुक्ल नवमी को प्रभु राम के जन्म की वजह से राम नवमी के नाम से जानते हैं. इस दिन भगवान ​राम की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. संतान प्राप्ति के लिए राम नवमी पर ज्योतिष उपाय कर सकते हैं.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP