Sannia Ashfaq Imad Wasim Allegations: ‘मेरा जबरदस्ती अबॉर्शन कराया’ पाकिस्तानी क्रिकेटर पर एक्स वाइफ का बड़ा आरोप, पीसीबी से की सजा देने की अपील

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

‘मेरा जबरदस्ती अबॉर्शन कराया’ पाकिस्तानी क्रिकेटर पर एक्स वाइफ का बड़ा आरोप

Last Updated:

Sannia Ashfaq Imad Wasim Allegations: पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर इमाद वसीम पर उनकी एक्स वाइफ सानिया अशफाक ने ‘जबरन गर्भपात’ और ‘बेवफाई’ के गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है. सानिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर दावा किया कि दिसंबर 2023 में इमाद ने उन्हें मजबूरन गर्भपात कराने पर विवश किया, जिसे उन्होंने हत्यारा करार दिया है. उन्होंने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी और पीएम शहबाज शरीफ से न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

'मेरा जबरदस्ती अबॉर्शन कराया' पाकिस्तानी क्रिकेटर पर एक्स वाइफ का बड़ा आरोपZoom

सानिया असफाक ने अपने पूर्व पति पर लगाया जबरन गर्भपात कराने का आरोप.

नई दिल्ली. इमाद वसीम की निजी जिंदगी अब सार्वजनिक चर्चा और गंभीर कानूनी आरोपों के केंद्र में है.यह मामला पाकिस्तान के क्रिकेट जगत में एक बड़े विवाद का रूप ले चुका है. पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर पर उनकी एक्स वाइफ सानिया अशफाक की ओर से लगाए गए आरोपों ने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और राजनीतिक गलियारों में भी खलबली पैदा कर दी है. सानिया अशफाक की यह लड़ाई अब ‘सच और न्याय’ के इर्द-गिर्द सिमट गई है. उनके द्वारा सार्वजनिक किए गए दर्दनाक संदेश और वीडियो साक्ष्य इस मामले को कानूनी रूप से काफी पेचीदा बना सकते हैं.

हाल ही सानिया अशफाक (Sannia Ashfaq) ने एक वीडियो संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इमाद वसीम (Imad Wasim) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सानिया का सबसे चौंकाने वाला आरोप ‘जबरन गर्भपात’ को लेकर है.उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2023 में इमाद ने उन्हें लाहौर में गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया था. सानिया ने इस कृत्य को ‘हत्या’ करार दिया है और कहा कि इस प्रक्रिया ने उन्हें न केवल मानसिक रूप से तोड़ा, बल्कि उन्हें गंभीर शारीरिक आघात (physical trauma) से भी गुजरना पड़ा.

सानिया असफाक ने अपने पूर्व पति पर लगाया जबरन गर्भपात कराने का आरोप.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP