चिड़िया जैसा दिखता था शख्स, जबड़ा था बंद, नहीं खा-पाता था कुछ, अब दिखने लगा ‘स्मार्ट’
Last Updated:
Gorakhpur News: डॉक्टर के पास एक अजीब केस आया. एक शख्स का निचला जबड़ा पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया था. इतना ही नहीं खोपड़ी की हड्डी निचले जबड़े की हड्डी से पूरी तरह जुड़ गई थी. इसकी वजह से युवक कुछ खा-पी नहीं पा रहा था. मगर, अब उसे धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर ने एकदम सही कर दिया है.

गोरखपुर एम्स के डॉक्टर ने सफल ऑपरेशन किया.
गोरखपुर: डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है. ये बात एक बार फिर साबित हो गई है. यूपी के गोरखपुर में एक 22 साल के युवक को नया जन्म मिला है. जी हां, यहां के एम्स के दंत रोग विभाग के मैक्सी फेशियल सर्जन डॉक्टर शैलेश कुमार ने आर्थोगनाथिक फैसियल सर्जरी से जन्मजात चेहरे की विकृति को इलाज करके मरीज को एक नया रूप दिया.
युवक का निचला जबड़ा पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया था और खोपड़ी की हड्डी निचले जबड़े की हड्डी से पूरी तरह जुड़ गई थी. युवक को सबसे ज्यादा समस्या सांस लेने में और सोने पर होती थी, वह नींद में जोर-जोर से खर्राटे लेता था.
डॉक्टर शैलेश कुमार ने दो चरणों में युवक का ऑपरेशन किया. पहले चरण में युवक के निचले जबड़े को विकसित किया गया. इसके बाद खोपड़ी और जबड़े की हड्डी को अलग किया. इसमें हड्डी की सर्जरी की जाती है. हड्डी के आकार या बनावट को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है.
डॉ. के सफल ऑपरेशन से मरीज की कंडीशन बिल्कुल ठीक है. अब उसका पूरी तरह से मुंह खुल रहा है. खाना पीना शुरू कर दिया है और उसका वजन भी पहले से 10 किलो बढ़ गया है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें