West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 live: लक्ष्य- 166, इटली को लगातार झटके, जोश में कैरेबियाई गेंदबाज
T20 World Cup LIVE Score: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और इटली के बीच खेला जा रहा है. मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 165 रन बनाए. कोलकाता के ईडन गार्डंस में हो रहे इस मैच में जवाब देने के लिए इटली की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में अपने सारे मैच जीतते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है जबकि इटली का बोरिया बिस्तर बंध चुका है.
February 19, 202614:29 IST
T20 World Cup LIVE WI vs ITA: वेस्टइंडीज ने 42 रन से इटली को हराया
वेस्टइंडीज ने 42 रन से इटली को हराया
February 19, 202614:26 IST
T20 WC LIVE 2026: हार की कगार पर इटली
वेस्टइंडीज के सामने इटली की अनुभवहीन बल्लेबाजी एक्सपोज हो चुकी है. टीम ताश के पत्तों की तरह ढह रही है. 15 ओवर के बाद हर ओवर में विकेट गिरे हैं. 17 ओवर के बाद इटली का स्कोर 118/8
February 19, 202614:00 IST
इटली की आधी टीम लौटी पवेलिएन, 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए खोए 5 विकेट
कोलकाता के ईडेन गॉर्डन में खेले जा रहे मैच में वेस्टइंडीज के 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली टीम के 5 टॉप आर्डर के बल्लेबाज पवेलिएन लौट गए. पॉवर प्ले में इटली सिर्फ 37 रन ही जोड़ पाया. 14 ओवर का खेल खत्म होने तक इटली 94 रन बना पाई है. 3 बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाए.
February 19, 202613:34 IST
इटली की खराब शुरुआत पॉवर-प्ले में खोए 3 विकेट, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फोर्ड ने लिए 2 विकेट
कोलकाता के ईडेन गॉर्डन में खेले जा रहे मैच में वेस्टइंडीज के 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली टीम के 3 टॉप आर्डर के बल्लेबाज पवेलिएन लौट गए. पॉवर प्ले में इटली सिर्फ 37 रन ही जोड़ पाया. बाएं हाथ के स्पिनर अकील और फोर्ड ने काफी किफायती गेंदबाजी की.
February 19, 202613:00 IST
T20 World Cup LIVE: इटली की बल्लेबाजी शुरू, पहला विकेट भी गिरा
वेस्टइंडीज के 165 रन के जवाब में इटली लक्ष्य का पीछा करने उतर चुकी है. दूसरे ओवर में ही जस्टिन मोस्का को फोर्डे ने क्लीन बोल्ड कर दिया. वैसे कोलकाता के ईडन गार्डंस की पिच अब भी रन चेज के लिए बिलकुल परफेक्ट नजर आ रही है. इटली चाहेगी कि इस लक्ष्य को साधते हुए टूर्नामेंट का अंत विजयी अंदाज में करे और वर्ल्ड कप का दूसरा मैच जीते.
February 19, 202612:47 IST
कप्तान शाई होप ने 46 गेंद पर 75 रन
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इटली के खिलाफ टी20 विश्व कप के ग्रुप सी के मैच में छह विकेट पर 165 रन बनाए. होप ने छह चौके और चार छक्के उड़ाए, उनके अलावा रोस्टन चेज (25 गेंद पर 24) और शेरफेन रदरफोर्ड (15 गेंद पर नाबाद 24) ही कुछ उपयोगी योगदान दे पाए. इटली की तरफ से बेन मेनेंटी (37 रन देकर दो) और कृशान कालुगामगे (25 रन देकर दो) ने दो दो विकेट लिए.
February 19, 202612:40 IST
T20 World Cup LIVE: वेस्टइंडीज ने इटली के सामने रखा 166 रन का लक्ष्य
कप्तान शाई होप के 46 गेंद में 75 रन की तूफानी पारी के बूते वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए. ऐसे में अपने पहले वर्ल्ड कप का आखिरी मैच खेलने उतरी इटली के सामने बड़ी चुनौती है.
February 19, 202612:12 IST
LIVE: 137 रन पर वेस्टइंडीज को छठा झटका
वेस्टइंडीज को लगातार झटके लग रहे हैं. 17.4 ओवर में 137 रन पर छठा विकेट गिर चुका है. शाई होप 46 गेंद में 75 रन बनाकर आउट हुए तो अपना 300वां टी-20 इंटरनेशनल खेल रहे जेसन होल्डर सात गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो गए.
February 19, 202611:57 IST
LIVE: रोस्टन चेज आउट, 95 पर तीसरा विकेट गिरा
वेस्टइंडीज का स्कोर 100 रन के करीब था, लेकिन मेनेंटी ने चौका खाने के बाद रोस्टन चेज को फंसा लिया. अब शाई होप का साथ देने के लिए पूर्व कप्तान रोवमैन पॉवेल आए हैं.
February 19, 202611:50 IST
LIVE WI vs ITA: 11 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 84/2
शाई होप और रोस्टन चेज के बीच 41 बॉल में 53 रन की साझेदारी हो चुकी है. 11 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 84/2 हो चुका है. अगर इसी तरह टीम खेलती रही तो 185 तक स्कोर पहुंच सकता है. वैसे कैरेबियन टीम में अभी कई फायर ब्रांड बल्लेबाज आने बाकी हैं.
February 19, 202611:40 IST
T20 World Cup LIVE: शाई होप ने 28 गेंद में ठोकी फिफ्टी
वेस्टइंडीज का काउंटर अटैक पांच ओवर के भीतर दो विकेट गंवाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने मोर्चा संभाला हुआ है, उन्होंने सातवें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया और 28 गेंद में फिफ्टी जमा ली.
February 19, 202611:24 IST
LIVE: 4.1 ओवर में वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा
तेज गेंदबाज ड्रामा की बॉल पर मिड ऑफ पर मुस्तैद स्मट्स ने लाजवाब कैच लपका. इस तरह 4.1 ओवर में वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिर चुका है. टीम को 31 रन पर दूसरा झटका. शिमरोन हेटमायर चार गेंद में 1 रन बनाकर आउट.
February 19, 202611:07 IST
WI vs ITA LIVE: वेस्टइंडीज को दूसरे ही ओवर में पहला झटका
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही है. दूसरे ही ओवर में इटली के पेसर हसन अली ने ब्रैंडन किंग को निपटा दिया. 1.1 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 5/1
February 19, 202611:05 IST
LIVE WI vs ITA: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसैन, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती
February 19, 202611:00 IST
T20 World Cup LIVE इटली की प्लेइंग इलेवन
हैरी मैनेंटी (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, ज़ैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और वेन मैडसेन।
February 19, 202610:59 IST
LIVE: इटली के नियमित कप्तान मैडसेन नहीं खेल रहे मैच
इटली के नियमित कप्तान वेन मैडसेन टी-20 विश्व कप के आखिरी मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनका कंधा सात फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में खिसक गया था. मैडसेन स्कॉटलैंड के खिलाफ पदार्पण मैच के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं और उन्होंने कहा कि वह इस अंतिम मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे.
February 19, 202610:59 IST
इटली ने की अभ्यास मैच को भी आधिकारिक मैच के दर्जे की मांग
इटली के मुख्य कोच जॉन डेविसन ने कहा कि वैश्विक टूर्नामेंट में अभ्यास मैचों को भी आधिकारिक मुकाबलों का दर्ज मिलना चाहिए ताकि एसोसिएट देशों को रैंकिंग में सुधार करने का मौका मिल सके. उन्होंने अपनी टीम के अंतिम मैच से पहले कहा, ‘कम क्रिकेट खेलने वाले देशों को रैंकिंग में सुधार करने का मौका ही नहीं मिलता इसलिए इन अभ्यास मैचों को आधिकारिक मैच का दर्जा दिया जाना चाहिए.’
February 19, 202610:58 IST
T20 World Cup LIVE WI vs ITA: इटली ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
वेस्टइंडीज की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. कैरेबियाई कप्तान शे होप ने कहा कि उन्हें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है. सिटी ऑफ जॉय में वह इटली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करके वह खुश हैं.
February 19, 202610:57 IST
WI vs ITA LIVE: चलिए गेम शुरू करते हैं
नमस्ते न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. मैं हूं आपके साथ अंशुल तलमले, जो अगले कुछ घंटे आपके साथ इस लाइव ब्लॉग में मौजूद रहूंगा और आपको वेस्टइंडीज-इटली के बीच जारी मैच की पल-पल की अपडेट दूंगा. दोनों ही टीम का ये आखिरी ग्रुप मैच है. वेस्टइंडीज इसके बाद सुपर-8 राउंड के लिए बढ़ जाएगी तो अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही इटली स्वदेश लौट जाएगी. ग्रुप स्टेज में एकमात्र जीत के साथ उसका सफर समाप्त हो चुका है.