प्याज के फायदे: स्मिता श्रीवास्तव ने बताए स्वास्थ्य लाभ और सेवन तरीका
Last Updated:
हेल्थ टिप्स: प्याज सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला नहीं, बल्कि सेहत और खूबसूरती का सुपरफूड है. रोजाना सीमित मात्रा में प्याज खाने से त्वचा चमकती है, बाल मजबूत होते हैं, दिल और ब्लड शुगर संतुलित रहते हैं, और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव होता है. जानिए कैसे प्याज आपके शरीर को अंदर से स्वस्थ और बाहर से ग्लो देने में मदद करता है.
प्याज का सेवन सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. भारतीय रसोई में लगभग हर सब्जी, दाल और सलाद में इस्तेमाल होने वाला प्याज सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है. प्याज को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है. रोजाना सीमित मात्रा में प्याज का सेवन करने से शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.
स्मिता श्रीवास्तव के मुताबिक प्याज दिल की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद सल्फर यौगिक और फ्लेवोनॉयड्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं. रोजाना प्याज का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटता है.
यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी मदद करता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कम होता है. साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी प्याज किसी वरदान से कम नहीं है. प्याज में मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. नियमित सेवन से इंसुलिन की क्रिया बेहतर होती है, जिससे शुगर लेवल संतुलित रहता है. हालांकि डायबिटीज मरीजों को प्याज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
प्याज पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सेहत सुधारता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. इसके अलावा प्याज शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे शरीर अंदर से साफ रहता है.
त्वचा और बालों के लिए भी प्याज बेहद लाभकारी है. प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को जवां बनाए रखते हैं और दाग-धब्बों को कम करने में सहायक होते हैं. वहीं प्याज का रस बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने की समस्या को कम करता है.
स्मिता श्रीवास्तव बताती हैं कि हालांकि, जिन लोगों को पेट से जुड़ी गंभीर समस्या या एलर्जी है, उन्हें प्याज का सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए. सही मात्रा में रोजाना प्याज का सेवन शरीर को स्वस्थ, मजबूत और ऊर्जावान बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.