राज बब्बर की फ्लॉप मूवी से लिया म्यूजिक, बनाई ऐसी एक्शन फिल्म, नहीं आई किसी के समझ में! निकली ब्लॉकबस्टर – salman khan kick fame jumme ki raat song intro music copied from raj babbar flop film nawazuddin siddiqui jacqueline fernandez movie turn blockbuster
Last Updated:
Bollywood Blockbuster Movie : कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जिन्हें देखने के लिए दिमाग नहीं लगाना पड़ता. तर्क की गुजाइंश भी कम होती है. फिल्म का क्लाइमैक्स 16 दिन में शूट हुआ. म्यूजिक से लेकर कहानी सब कुछ पुरानी फिल्मों से चुराया गया था. मूवी ज्यादातर दर्शकों की समझ में भी नहीं आई लेकिन जब रिलीज हुई तो ब्लॉकबस्टर निकली. इसी तरह की फिल्म 12 साल पहले सिनेमाघरों में आई थी. फिल्म को समीक्षकों ने बिल्कुल नहीं सराहा फिर भी 350 करोड़ का कलेक्शन करके सबको हैरान कर दिया. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं.
बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों का म्यूजिक और उनकी कहानी चुराकर नए अंदाज में फिल्में बनाई जाती है. यह ट्रेंड बहुत पुराना है. 2014 में ऐसी ही एक फिल्म सिनेमाघरों में आई थी जिसकी कहानी 1994 की एक फिल्म से काफी मिलती जुलती थी. फिल्म के सबसे पॉप्युलर गाने का इंट्रो म्यूजिक 1984 की राज बब्बर की एक फ्लॉप फिल्म से लिया गया था. हम बात कर रहे हैं 25 जुलाई 2014 को रिलीज हुई किक मूवी की जिसका डायरेक्शन साजिद नाडियाडवाला ने किया था. फिल्म के प्रोड्यूसर भी साजिद नाडियाडवाला ही थे. आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़े रोचक तथ्य……
सलमान खान-जैकलीन फर्नांडीस स्टारर ‘किक’ मूवी 25 जुलाई 2014 में रिलीज हुई थी. यह एक एक्शन कॉमेडी थ्रिलर फिल्म थी. फिल्म में रणदीप हुड्डा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में थे. यह रवि तेजा की 2009 की एक तेलुगू फिल्म का रीमेक थी. फिल्म फुल पैसा वसूल थी. बस लॉजिक की गुंजाइश नहीं थी.
किक फिल्म की कहानी में कई सिरे ऐसे हैं जो आपस में नहीं जुड़ते थे. तर्क की कसौटी पर खरे नहीं उतरते थे. किरदारों को अच्छे से गढ़ा भी नहीं कहा गया था. फिल्म में सलमान खान की एंट्री ऑटो से होती है. धूम-3 में अभिषेक बच्चन-उदय चोपड़ा की भी एंट्री ऑटो रिक्शा से हुई थी. सलमान खान ने इसी अंदाज में एंट्री ली.
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘किक’ फिल्म में सलमान खान खतरनाक एक्शन सींस करते नजर आए थे. इसके लिए उनके चार बॉडी डबल रखे गए थे. सलमान खान फ्रेंच कट दाढ़ी वाले स्टाइल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी देवी लाल सिंह की है जिसे जोखिम भरे काम करने से किक मिलती है यानी मजा आता है. देवी लाल सिंह डेविल बनकर अमीरों को लूटता है. रॉबिनहुड बन जाता है. कुछ इसी तरह की कहानी 1994 की चिरंजीव-जूही चावला की फिल्म द जेंटलमैन में नजर आई थी.
फिल्म में इंटरवल के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री हुई थी. छोटी सी भूमिका में भी वो फिल्म में अपनी छाप छोड़ गए थे. दर्शकों के दिल-दिमाग पर छा गए थे. कई मौकों पर तो उन्होंने सलमान खान को भी मात दे दी. सधी हुई एक्टिंग रणदीप हुड्डा ने भी की थी. नवाजुद्दीन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने किक फिल्म अपनी मार्केट वैल्यू बढ़ाने के लिए की थी.
फिल्म की कहानी रजत अरोड़ा ने लिखी थी. म्यूजिक हिमेश रेशमिया का था. फिल्म में ‘सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे’ सॉन्ग भी सुनने को मिला था. इसी गाने पर सलमान खान डांस करते नजर आते हैं. यह गाना 1992 में आई फिल्म ‘विश्वात्मा’ से लिया गया था. दिव्या भारती का सबसे मशहूर गाना था. साजिद नाडियाडवाला ने अपनी स्वर्गीय पत्नी दिव्या को ट्रिब्यूट देने के लिए इस गाने के राइट 1.5 करोड़ में खरीदे थे.
प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला चाहते थे कि इस फिल्म का डायरेक्शन एआर मुर्गदास करें. मुर्गदास से बात नहीं बनी तो फराह खान के पति शिरीष कुंदर से बात की गई. जब उनसे भी बात नहीं बनी तो सलमान खान के सुझाव पर साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का डायरेक्शन किया.
किक सलमान खान की पहली फिल्म थी जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई थी. फिल्म का स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला और चेतन भगत ने लिखा था. फिल्म का सबसे पॉप्युलर गाना ‘जुम्मे की रात है, चुम्मे की बात है’ का इंट्रो म्यूजिक राज बब्बर की 1984 की ‘इंतिहा’ फिल्म के ‘दुनिया ये दुनिया’ गाने से कॉपी किया गया था. फिल्म का क्लाइमैक्स 16 दिन में फिल्माया गया था.
दिलचस्प बात यह है कि 2014 की शुरुआत में सलमान खान की ‘जय हो’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन जुलाई महीन में रिलीज हुई ‘किक’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. फिल्म की कहानी कमजोर होने के बावजूद दर्शकों को सलमान खान के खतरनाक एक्शन सींस पसंद आए. उनका स्टाइल, डायलॉग पसंद आया. 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 378 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी.