इन 7 पवित्र पौधों से घर बनेगा शुद्ध और शांत, तो वहीं चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा – Uttarakhand News

Share to your loved once


Last Updated:

पिथौरागढ़: वास्तु के अनुसार घर में कुछ पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है. तुलसी पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा लाती है, जबकि मनी प्लांट समृद्धि का प्रतीक है. स्नेक और स्पाइडर प्लांट वातावरण शुद्ध करते हैं. ज़ेड प्लांट, घोस्ट प्लांट और कलानकोई घर में शांति, संतुलन और खुशहाली का माहौल बनाने में मदद करते हैं.

तुलसी को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पौधा माना जाता है. लगभग हर घर में तुलसी का पौधा देखने को मिल जाता है. कहा जाता है कि घर में तुलसी होने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और वातावरण शुद्ध रहता है. इसे आंगन, बालकनी या खिड़की के पास रखना शुभ माना जाता है. तुलसी की पत्तियों का उपयोग औषधि के रूप में भी किया जाता है, जैसे सर्दी-खांसी या गले की समस्या में. रोज सुबह-शाम तुलसी के पास दीपक जलाने से घर में शांति और सुख का माहौल बना रहता है.

मनी प्लांट को समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है. वास्तु के अनुसार इसे घर के अंदर रखना शुभ होता है, खासकर दक्षिण-पूर्व दिशा में. पंडित अनिल जोशी ने बताया कि यह पौधा घर में धन और खुशहाली को आकर्षित करता है.इसकी खास बात यह है कि इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती. यह पानी या मिट्टी दोनों में आसानी से उग जाता है और घर की सुंदरता भी बढ़ाता है.

स्नेक प्लांट देखने में बहुत आकर्षक होता है और इसकी लंबी, खड़ी पत्तियां घर को मॉडर्न लुक देती हैं. पंडित अनिल जोशी के अनुसार यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और घर में सकारात्मक माहौल बनाता है. इसकी एक और खासियत यह है कि यह रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है, इसलिए इसे बेडरूम में रखना भी अच्छा माना जाता है. इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, इसलिए यह बहुत आसानी से संभाला जा सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्पाइडर प्लांट अपनी पतली, झूलती पत्तियों की वजह से बहुत सुंदर लगता है। इसे लटकते गमलों में लगाना ज्यादा अच्छा लगता है. यह पौधा घर की हवा को साफ करने में मदद करता है और वातावरण को ताज़ा बनाए रखता है. वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और तनाव कम करने में भी मदद करता है.

ज़ेड प्लांट को भाग्य और समृद्धि का पौधा माना जाता है. इसकी चमकदार, मोटी पत्तियां बहुत आकर्षक लगती हैं और घर को एक रॉयल लुक देती हैं. वास्तु के अनुसार इसे घर या ऑफिस में रखने से सफलता और धन का प्रवाह बढ़ता है. यह पौधा कम रोशनी और कम पानी में भी आसानी से बढ़ जाता है, इसलिए इसे संभालना बहुत आसान होता है.

घोस्ट प्लांट एक सुंदर सक्युलेंट पौधा होता है जिसकी पत्तियां हल्के सफेद या गुलाबी रंग की होती हैं. इसकी खास बनावट इसे बहुत आकर्षक बनाती है. वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में शांति और संतुलन लाता है. इसे धूप वाली जगह पर रखना अच्छा होता है और इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती.

कलैनाकोई या कलानकोई एक खूबसूरत फूलों वाला पौधा है, जो घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक माना जाता है. इसके छोटे-छोटे रंगीन फूल घर के माहौल को खुशनुमा बना देते हैं. वास्तु के अनुसार इसे घर में रखने से सुख-शांति बनी रहती है और तनाव कम होता है.

इन सभी पौधों की खास बात यह है कि ये न केवल देखने में सुंदर होते हैं, बल्कि घर के वातावरण को भी बेहतर बनाते हैं. कुछ पौधे हवा को शुद्ध करते हैं, तो कुछ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं. साथ ही, पौधों की देखभाल करने से मन को सुकून मिलता है और घर में प्राकृतिक ताजगी बनी रहती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP