लखनऊ में 6 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत: मजदूर ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Last Updated:
राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक मजदूर ने घर में घुसकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मजदूर मुल्लू वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Lucknow News: रेप के आरोपी मुल्लू वर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ. राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 6 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपी मजदूर ने मासूम के घर में घुसकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले एक्शन लेते हुए आरोपी मुल्लू वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
भाई ने गलत हरकत करते देखा
घटना के दौरान बच्ची के 11 वर्षीय बड़े भाई ने आरोपी को गलत हरकत करते देख लिया. मुल्लू वर्मा ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया. शाम को जब मां घर लौटी, तो बेटे ने पूरी घटना की जानकारी दी. मां ने तुरंत सुशांत गोल्फ सिटी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बच्ची के मेडिकल परीक्षण के साथ ही आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के अलावा पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.
आरोपी को भेजा जेल
पुलिस ने जांच शुरू करते ही आरोपी मुल्लू वर्मा की तलाश तेज कर दी और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें