उत्तर प्रदेश का मौसम: यूपी में ठंड की हुई विदाई, ग्रीन जोन में पहुंचे 75 जिले,अब कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का अपडेट

Share to your loved once


वाराणसी: यूपी में बीते 24 घंटे में मौसम का बदला मिजाज देखने को मिला. लेकिन अब यूपी में बारिश और आंधी का दौर थम गया है. भारतीय मौसम विभाग ने इसको लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी को प्रदेश में मौसम सामान्य रहने वाला है. इस दौरान धूप भी खिली रहेगी. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. हालांकि फिर पहाड़ों पर बर्फबारी के दौर शुरू हो सकता है. इसके कारण न्यूनतम तापमान में थोड़ी कमी भी देखने को मिलेगी.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 19, 20 और 21 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा. इस दौरान आसमान पूरी तरह साफ होगा. 22 फरवरी को भी मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की है. हालांकि इस दौरान सुबह सवेरे के वक्त कुछ जिलों में छिछला कोहरा नजर आ सकता है.
गाजियाबाद से गोरखपुर तक जानें मौसम का हाल
अनुमान है 19 फरवरी को गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, आगरा , मथुरा, फिरोजाबाद, अमेठी, रायबरेली, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, मेरठ, बरेली, रामपुर, गोरखपुर, कानपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बस्ती, अयोध्या, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, मऊ, बलिया, बाराबंकी, बागपत, हापुड़, मैनपुरी, इटावा, कांसगज, एटा, औरया, जालौन, मैनपुरी, झांसी और ललितपुर में आसमान साफ होगा. यहां दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी खिली रहेगी. इन जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है. बताते चलें कि बीते 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बांदा में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है.
लखनऊ में दिखेंगे छिटपुट बादल, नोएडा में ऐसा होगा मौसम
प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को आसमान में छिटपुट बादल नजर आएंगे.हालांकि इस दौरान बारिश होगी फिलहाल ऐसा कोई अनुमान मौसम विभाग की ओर से नहीं जताया गया है. आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं आज नोएडा में मौसम सामान्य होगा.यहां गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस होगा.

24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में आएगी कमी
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में वैसे तो कोई खास उतार चढ़ाव की संभावना नहीं है. हालांकि अगले 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिलेगी. उसके बाद इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP