इफ्तार में पकौड़ों का धमाका! प्याज से पनीर तक कुरकुरे जायकों की बहार, रमजान की शाम बनेगी सुपर स्वाददार – Rajasthan News
Last Updated:
रमजान के पाक महीने में इफ्तार का वक्त आते ही घरों में खुशबू और स्वाद का संगम नजर आता है. दिनभर के रोजे के बाद गरमा-गरम और कुरकुरे पकौड़े इफ्तार की जान बन जाते हैं. प्याज, पनीर, पालक से लेकर मिक्स वेज तक, हर वैरायटी न सिर्फ भूख मिटाती है बल्कि परिवार के साथ इस पल को खास भी बना देती है.
रमजान के मुकद्दस महीने में इफ्तार का दस्तरख्वान गरमा-गरम और कुरकुरे पकौड़ों के बिना अधूरा माना जाता है. दिनभर की इबादत और रोजे के बाद शाम को परिवार के साथ तरह-तरह के जायकेदार पकौड़े खाना न केवल परंपरा है बल्कि यह इफ्तार के उत्साह को भी बढ़ा देता है. प्याज के लच्छेदार भजियों से लेकर चटपटे मिर्ची वड़े तक, ये पकौड़े इफ्तार की रौनक और स्वाद में चार चाँद लगा देते हैं.
प्याज के कुरकुरे पकौड़े
ये सबसे क्लासिक और हर घर की पसंद हैं इन्हें बिना पानी डाले सिर्फ प्याज के पानी और बेसन के साथ बनाया जाता है ताकि ये एकदम कुरकुरे बनें थोड़ा सा चावल का आटा डालने से ये और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाते हैं.
पनीर के शाही पकौड़े
इफ्तार में कुछ हैवी और स्वादिष्ट खाने का मन हो तो पनीर पकौड़े बेस्ट हैं। पनीर के दो स्लाइस के बीच में हरी चटनी या चाट मसाला लगाकर बेसन के घोल में तलें ये बाहर से क्रंची और अंदर से बेहद सॉफ्ट होते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पालक के पत्तों के पकौड़े
अगर आप कुछ हल्का और थोड़ा हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं पालक के पूरे पत्ते को बेसन के घोल में डुबोकर तला जाता है. इन्हें सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा काला नमक और चाट मसाला छिड़कें.
भरवां मिर्च के पकौड़े
चटपटा खाने वालों के लिए यह पहली पसंद है बड़ी वाली कम तीखी मिर्च के अंदर उबले हुए आलू का मसाला भरकर बेसन में लपेटकर तला जाता है आलू और मिर्च का मेल इफ्तार के स्वाद को बढ़ा देता है.
मिक्स वेज पकोड़े
सब्जियों के पोषण और स्वाद का कॉम्बो। बारीक कटी हुई गोभी, आलू, गाजर, और बीन्स को बेसन और मसालों के साथ मिलाकर बनाया जाता है. इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया और पुदीना डालने से बहुत अच्छी खुशबू आती है.