Shubman Gill: शुभमन गिल कौन से मिशन की कर रहे तैयारी? T20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय कप्तान के दिखे तूफानी तेवर
Last Updated:
Shubman Gill IPL 2026 Preparations: शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुजरात टाइटंस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गिल नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. उनके साथ गुजरात टाइटंस टीम के हेड कोच भी दिखे. आईपीएल का आगामी सीजन अगले महीने से शुरू हो रहा है.

शुभमन गिल ने शुरू की आईपीएल की तैयारी.
नई दिल्ली. भारतीय कप्तान और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही आईपीएल 2026 की तैयारी शुरू कर दी है. गिल इस बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम का हिस्सा नहीं हैं. अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल के आगामी सीजन से पहले गिल गुजरात टाइटंस के प्री-सीजन कैंप में नेट्स पर बल्लेबाजी करते नजर आए. वह टीम की नई ट्रेनिंग किट में दिखे और बल्लेबाजी करते हुए शानदार शॉट्स लगाते दिखे. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नेट्स में हर तरह के शॉट खेले, जिनमें पुल शॉट, कवर ड्राइव, लॉफ्टेड शॉट और फ्लिक शॉट शामिल थे. वह गेंद को अच्छी टाइमिंग के साथ खेलते दिखे और पूरी लय व आत्मविश्वास में नजर आए.
गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा नेट्स सत्र के दौरान शुभमन गिल की बल्लेबाजी को पीछे से ध्यान से देखते नजर आए. अभ्यास खत्म होने के बाद गिल मैदान से बाहर जाते समय नेहरा के साथ बातचीत करते भी दिखाई दिए. गिल बैटिंग सेशन के दौरान बड़े ही आराम से बड़े-बड़े शॉट्स लगाते दिखे.
View this post on Instagram