turning points: सूर्यकुमार यादव का कप्तानी में मास्टरस्ट्रोक…एक फैसले ने पलट दिया मैच
Last Updated:
turning points: भारत ने नीदरलैंड्स को हराकर शान से सुपर 8 में प्रवेश किया. अपने आखिरी लीग मैच में भारतीय टीम ने 17 रन से जीत दर्ज की. टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह लगातार 12वीं जीत है. नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली जीत में कप्तान सूर्यकुमार यादव के मास्टरस्ट्रोक ने पूरा मैच पलट दिया. उन्होंने बल्लेबाजी में हार्दिक पंड्या की जगह शिवम दुबे को पहले उतारा जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से नीदरलैंड्स से मैच को दूर कर दिया.

सूर्यकुमार यादव के मास्टरस्ट्रोक से जीती टीम इंडिया.
नई दिल्ली. भारत की नीदरलैंड्स पर जीत में शिवम दुबे ने अहम भूमिका निभाई.शिवम ने पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में धमाल मचा दिया. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पंड्या की जगह शिवम दुबे को बैटिंग के लिए बुलाया जिन्होंने आते ही बड़े बड़े शॉट खेलकर वह मैच को नीदरलैंड्स से काफी दूर लेकर चले गए. शिवम ने 31 गेंदों पर 6 छक्कों और चार चौकों की मदद से 66 रन की पारी खेलकर भारत को 200 के करीब ले गए. इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में अपनी मीडियम पेस बॉलिंग से दो विकेट लेकर भारत की जीत में अहम रोल अदा किया. मैच के बाद शिवम दुबे ने बताया कि यह पहले ही डिसाइड हो गया था कि दाएं और बाएं हाथ के बल्लेबाज बैटिंग करेंगे.
तिलक वर्मा के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर थे. इसके बाद हार्दिक पंड्या को आना था लेकिन सूर्या ने पंडया को मना कर शिवम दुबे को क्रीज पर आने का इशारा किया और शिवम ने आते ही धमाका कर दिया. सूर्या का यह फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. शिवम को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. शिवम दुबे के तूफानी अर्धशतक के बाद वरुण चक्रवर्ती के फिरकी के जादू से भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड के ग्रुप ए मैच में नीदरलैंड को 17 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की.
सूर्यकुमार यादव के मास्टरस्ट्रोक से जीती टीम इंडिया.
भारत चार मैच में आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा
भारत चार मैच में आठ अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा जबकि नीदरलैंड ने अपने अभियान का अंत चार मैच में एक जीत से दो अंक के साथ किया. भारत के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम चक्रवर्ती (14 रन पर तीन विकेट) और शिवम दुबे (35 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदों के सामने सात विकेट पर 176 रन ही बना सकी. नीदरलैंड की ओर से बास डि लीडे ने सर्वाधिक 33 रन बनाए. नोह क्रोस (12 गेंद में नाबाद 25 रन) तथा जैक लियोन कैशे (16 गेंद में 26 रन) ने सातवें विकेट के लिए 23 गेंद में 47 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए.
शिवम दुबे ने 66 रन की पारी खेली, पंड्या के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई
दुबे ने इससे पहले अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 31 गेंद में छह छक्कों और चार चौकों से 66 रन की पारी खेलने के अलावा हार्दिक पंड्या (21 गेंद में 30 रन, तीन छक्के) के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 गेंद में 76 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने छह विकेट पर 193 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव (34) और तिलक वर्मा (31) ने भी उपयोगी पारियां खेली. दुबे और पंड्या 14वें ओवर में उस समय साथ आए जब भारत 110 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में था. इन दोनों की पारियों से भारत अंतिम पांच ओवर में 75 रन जोड़ने में सफल रहा. नीदरलैंड की ओर से तेज गेंदबाज लोगान वान बीक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 56 रन देकर तीन विकेट चटकाए. ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए. भारतीय टीम अपना अगला मैच इसी मैदान पर सुपर आठ चरण में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें