Abhishek Sharma: पहले अर्शदीप से जर्सी उतरवाई, फिर पहनी सिराज की टी-शर्ट, अभिषेक शर्मा ने क्यों किया ऐसा?
Last Updated:
Abhishek Sharma seen wearing Mohammed Siraj Jersey: नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में अभिषेक शर्मा जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्हें मोहम्मद सिराज की जर्सी पहने देखा गया. तुरंत की उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. अभिषेक को सिराज की जर्सी में देख किसी फैन ने उनका यह टोटका बताया तो किसी ने लिखा कि वह शायद अपनी टीशर्ट भूल गए हैं.

सिराज की टीशर्ट पहनकर उतरे अभिषेक.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के तूफानी ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच में जब मैदान पर उतरे तो सबसे पहले हर किसी की निगाहें उनकी जर्सी पर गईं. दरअसल, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद बैटिंग चुनी. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर उतरी. अभिषेक जैसे ही क्रीज पर आए तो उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जर्सी पहने देखा गया. अभिषेक की सिराज की जरिस में फोटोज वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे.
अभिषेक ने क्यों पहनी सिराज की जर्सी?
बता दें कि क्रीज पर आने से पहले अभिषेक शर्मा को अर्शदीप सिंह की जर्सी पहने हुए देखा गया था, लेकिन फिर उन्होंने सिराज की टी शर्ट पहनी और मैदान में उतरे. तुरंत ही अभिषेक शर्मा की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए. किसी ने लिखा कि अभिषेक शर्मा का खाता नहीं खुला है इसलिए वह टोटका करके आए हैं. वहीं, किसी ने लिखा कि अभिषेक अपनी जर्सी भूल गए हैं, इसलिए उन्होंने सिराज की जर्सी पहनी है. हालांकि, कमेंटेटर नासिर हुसैन और सुनील गावस्कर को ऑन एयर यह कहते सुना गया कि अभिषेक अपनी जर्सी टीम होटल में भूल गए थे.
सिराज की टीशर्ट पहनकर उतरे अभिषेक.
फिर नहीं खुला अभिषेक का खाता
अभिषेक शर्मा इस मैच में भी खाता नहीं खोल पाए, जिससे टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक उनके बल्ले से एक भी रन नहीं बना है. यह उनका टूर्नामेंट में लगातार तीसरा डक है. अभिषेक पारी इस मैच में पारी की तीसरी गेंद पर बोल्ड हो गए. वह यूएसए के खिलाफ पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, जिसके बाद पेट में संक्रमण की वजह से नामीबिया के मैच से बाहर रहे. पाकिस्तान के खिलाफ वापसी करते हुए वह फिर खाता नहीं खोल पाए और चौथी गेंद पर कैच आउट हो गए.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें