चेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव का फिर छलका दर्द, सरकार से की गुजारिश- ‘3 लाइफलाइन तो KBC में भी मिलती है’ – Uttar Pradesh News

Share to your loved once


Last Updated:

चेक बाउंस केस में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने शाहजहांपुर पहुंचते ही सरकार से बड़ी मांग कर दी है. मंगलवार को तिहाड़ जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने जेल सुधारों को लेकर एक बेहद भावुक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि 10-15 साल की सजा काट चुके कैदियों को 10 प्रतिशत की राहत देने की वकालत की. उन्होंने कहा है कि डब कौन बनेगा करोड़पति में तीन लाइफलाइन दिया जाता है तो फिर आम कैदियों को क्यों नहीं देनी चाहिए?

राजपाल यादव का फिर छलका दर्द, कहा- '3 लाइफलाइन तो KBC में भी मिलती है'Zoom

राजपाल यादव का फिर छलका दर्द

शाहजहांपुर. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव का तिहाड़ जेल से निकलने के बाद एक बार फिर से दर्द छलका है. इस बार राजपाल यादव का दर्द जेल में कैदियों की दुर्दशा लेकर छलका है. राजपाल यादव ने सरकार से मांग की है कि तीन लाइफलाइन तो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में भी मिलता है. फिर जेल में 10-15 साल सजा काट लिए कैदियों को क्यों नहीं मिलना चाहिए? राजपाल यादव अपने भतीजी की शादी में शामिल होने शाहजहांपुर पहुंचे हैं. शाहजहांपुर में राजपाल यादव ने जेलों की स्थिति और कैदियों के भविष्य को लेकर एक ऐसी चर्चा छेड़ दी है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

राजपाल यादव, जो अपनी बेमिसाल कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं, इस बार एक गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखते नजर आए. उन्होंने न केवल जेलों के आधुनिकीकरण की बात की, बल्कि उन कैदियों के लिए दया की गुहार भी लगाई जो लंबे समय से सलाखों के पीछे अपनी गलती का पश्चाताप कर रहे हैं. इसके साथ ही राजपाल यादव ने जेल में भी धु्म्रपान कक्ष होने की बड़ी मांग कर दी है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP