राहुल गांधी देश के लिए खतरा या सवाल उठाने वाले नेता? – News18 हिंदी

Share to your loved once


होमवीडियोदेश

रुबिका लियाकत शो: राहुल गांधी देश के लिए खतरा या सवाल उठाने वाले नेता?

X

title=

रुबिका लियाकत शो: राहुल गांधी देश के लिए खतरा या सवाल उठाने वाले नेता?

 

arw img

भारत के संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक इंटरव्यू में राहुल गांधी को देश की सुरक्षा के लिए सबसे खतरनाक व्यक्ति बताया. उन्होंने राहुल की विदेश यात्राओं, भाषणों और कार्यशैली को संदिग्ध बताया और कहा कि वे भारत विरोधी ताकतों से जुड़े हैं. कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी राहुल गांधी की आलोचना की. कांग्रेस ने रिजिजू के बयान पर पलटवार किया. चेयरमैन पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार सवाल पूछने वालों को ऐंटी इंडिया घोषित कर देती है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और विदेश नीति पर सवाल किसी और के इशारे पर उठाते हैं. राहुल ने 2019 में राफेल डील पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, लेकिन इसे साबित नहीं कर पाए. गलवान झड़प पर उनके बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें फटकार लगाई थी. राहुल गांधी ने जर्मनी और अमेरिका में कहा था कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और अर्थव्यवस्था कमजोर है. बीजेपी ने इसे देश के खिलाफ खड़े होने वाला बयान बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे तीखे सवालों का परिणाम बताया. सवाल यह है कि क्या नेता प्रतिपक्ष को देश के लिए खतरनाक बताना सही है और बीजेपी विपक्ष पर इतना हमलावर क्यों होती है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP