T20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका को बड़ा झटका, मथीशा पथिराना तीन हफ्तों के लिए बाहर
Last Updated:
सुपर8 से पहले पथीराना के बाहर होने की खबर श्रीलंका के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि वे अपनी ‘स्लिंग’ एक्शन वाली तेज गेंदों और सटीक यॉर्कर के दम पर टीम के मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज बन चुके थे. श्रीलंका के लिए ये दूसरी बड़ी इंजरी है इससे पहले हसारंगा भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है.

सुपर-8 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका. चोट के चलते मथीशा पथिराना वर्ल्ड कप से बाहर
नई दिल्ली. मथीशा पथिराना की चोट श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए T20 विश्व कप 2026 से पहले बड़ा झटका साबित हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद तेज गेंदबाज मैदान से लंगड़ाते हुए बाहर चले गए. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक पथिराना कम से कम तीन हफ्तों के लिए क्रिकेट से दूर रह सकते हैं.
सुपर8 से पहले पथीराना के बाहर होने की खबर श्रीलंका के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि वे अपनी ‘स्लिंग’ एक्शन वाली तेज गेंदों और सटीक यॉर्कर के दम पर टीम के मुख्य स्ट्राइक गेंदबाज बन चुके थे. श्रीलंका के लिए ये दूसरी बड़ी इंजरी है इससे पहले हसारंगा भी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके है.
T20 विश्व कप से बाहर हो सकते हैं पथिराना
एक श्रीलंकाई सूत्र के अनुसार, श्रीलंका टीम पथिराना की स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, लेकिन आशंका है कि वह कम से कम तीन हफ्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी जगह बिनुरा फर्नाडो या दिलशान मधुशंका को टीम में शामिल किया जा सकता है. टीम प्रबंधन बुधवार को आधिकारिक तौर पर उनके रिप्लेसमेंट की मांग करेगा. श्रीलंका क्रिकेट को अपनी इस मांग के लिए ICC की तकनीकी समिति की मंजूरी लेनी होगी. अन्य विकल्पों में नुवान तुषारा और मिलान रत्नायके का नाम भी शामिल है.
IPL में KKR को भी बड़ा नुकसान
पथिराना की चोट सिर्फ श्रीलंका के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी IPL फ्रेंचाइज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी बड़ा झटका है। KKR ने पूर्व CSK तेज गेंदबाज को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था. मुस्तिफिजुर रहमान के रिलीज होने और हर्षित राणा के IPL 2026 के कुछ हिस्से से बाहर रहने की संभावना के बीच पथिराना की चोट टीम के लिए नई परेशानी बन गई है. पथिराना की पिछले चोटों के इतिहास और रिकवरी अवधि को देखते हुए यह भी संभव है कि वह तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक मैदान से दूर रहें.
कैसे लगी चोट?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अपने पहले ओवर की गेंदबाजी करते हुए, पथिराना ने चौथी गेंद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और सलामी बल्लेबाज मिचेल मॉर्श को डाली, जिसके बाद वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और वह दर्द से कराहते हुए अपने बाएं पैर को पकड़ते नजर आए. कमेंटेटरों ने अंदेशा जताया कि उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है. फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे, लेकिन साफ था कि पथिराना आगे गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे. उन्हें सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाया गया और बाकी दो गेंदें शनाका ने पूरी कीं थी.