south africa beat uae: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका का धमाका, गूंज पहुंची अहमदाबाद

Share to your loved once


Last Updated:

south africa beat uae: दक्षिण अफ्रीका की जीत और उनके प्रदर्शन पर भारतीय टीम टकटकी लगाकर देख रही होगी क्योंकि सुपर 8 के पहले मुकाबले में जो 22 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा वहां सीधी टक्कर प्रोटियाज टीम से होनी है. ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कमजोर यूएई के खिलाफ कई कैच छोड़े उसके बावजूद वो ना सिर्फ मैच जीतने में सफल रहे साथ ही भारतीय टीम को एक संदेश भी दे गए. 

दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका का धमाका, गूंज पहुंची अहमदाबादZoom

भारत के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले से पहले दक्षिण अफ्रीका ने य़ूएई पर दर्ज की बड़ी जीत

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने अपना दबदबा ग्रुप स्टेज पर कायम रखते हुए यूएई की टीम को आसानी से शिकस्त देते हुए लगातार अपना तीसरा मैच जीत लिया. पहले गेंदबाजी करते हुए कोर्बिन बॉश की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने टी20 विश्व कप के अपने आखिरी ग्रुप मैच में बुधवार को यूएई को छह विकेट पर 122 रन पर रोक दिया. फिर बाकी का काम ब्रेविस और रिकल्टन की साझेदारी ने कर दिया. अफ्रीकी टीम ने 42 गेंद पहले मुकाबला जीत लिया.

दक्षिण अफ्रीका की जीत और उनके प्रदर्शन पर भारतीय टीम टकटकी लगाकर देख रही होगी क्योंकि सुपर 8 के पहले मुकाबले में जो 22 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा वहां सीधी टक्कर प्रोटियाज टीम से होनी है. ग्रुप स्टेज के अंतिम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने कमजोर यूएई के खिलाफ कई कैच छोड़े उसके बावजूद वो ना सिर्फ मैच जीतने में सफल रहे साथ ही भारतीय टीम को एक संदेश भी दे गए.

अफ्रीकी बल्लेबाजों ने दिखाया दम

123 रनों का लक्ष्य छोटा था और उसको बौना करने के इरादे से दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मारक्रम और डि कॉक उतरे. पहले 3 ओवर में 32 रन ठोंकने के बाद मारक्रम 11 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए और छठें ओवर में जब डि-कॉक भी पवेलिएन लौटे और स्कोर 56 था तो लगा कि कोई उलटफेर होने वाला है. पर क्रीज पर रिकल्टन और ब्रेविस कुछ और ही इरादे के साथ मैदान पर आए थे. दोनों के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई. हलांकि इस बाद रिकल्टन और ब्रेविस दोनों बड़ा शाट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गवां बैठे पर तब तक मैच दक्षिण अफ्रीका की छोली में आ चुका था.

तेज गेंदबाजों का जलवा 

हल्की बारिश और ठंड के बावजूद अरुण जेटली स्टेडियम में 12000 से ज्यादा लोग मैच देखने आए थे. यूएई की पारी में आक्रामक क्रिकेट देखने को नहीं मिला. पूरी पारी में दस चौके और दो छक्के लगे. अलीशान शराफू (38 गेंद में 45 रन) को छोड़कर कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया. टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली दक्षिण अफ्रीका के लिए बॉश ने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर तीन विकेट लिए. जॉर्ज लिंडे ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया और एनरिच नॉर्किया ने चार ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए.

पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुकी दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने यूएई के बल्लेबाजों ने आत्मविश्वास के साथ शुरुआत की. पारी की तीसरी गेंद पर आर्यांश शर्मा ने रबाडा को थर्डमैन पर छक्का मारा. रबाडा के दूसरे ओवर में मोहम्मद वसीम ने लगातार तीन चौके समेत 14 रन लिए. रबाडा ने पहले दो ओवर में 20 रन दे दिए, जिसके बाद कप्तान एडेन माक्ररम ने जॉर्ज लिंडे को गेंद दी. लिंडे ने अपने पहले ही ओवर में वसीम को पगबाधा आउट किया. वसीम ने 12 गेंद में 22 रन बनाए और यूएई का पहला विकेट 38 के स्कोर पर गिरा. अगले ओवर में बॉश ने शर्मा को मिडविकेट पर कैच करवाया और यूएई को दूसरा झटका दिया. यूएई के 50 रन आठवें ओवर में बने और इसी ओवर में शराफू ने नॉर्किया को चौका और छक्का लगाया. यूएई के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए और विकेट लगातार गिरते रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP