Salim Khan Latest News: सलीम खान की तबीयत में सुधार, डॉक्टर बोले- कल तक वेंटिलेटर हटाने की उम्मीद, हालत स्थिर
Last Updated:
Salim Khan latest Health Updates: सलीम खान का लेटेस्ट हेल्थ अपटेड सामने आया है. उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके इलाज के लिए आज एक छोटी सा मेडिकल प्रोसीजर हुआ, जो सफल रहा. फिलहाल वे वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा. परिवार और फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

सलीम खान के फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं.
सलीम खान के लेटेस्ट हेल्थ अपडेट के बाद परिवार और फैंस ने राहत की सांस ली है. डॉ. जलील पारकर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था.
आज सुबह कौन सी हुई सर्जरी?
डॉक्टर में बताया, उन्होंने बताया, ‘आज सुबह एक छोटा-सा मेडिकल प्रोसीजर (DSA – Digital Subtraction Angiography) किया गया, जो सफल रही. कोई बड़ी सर्जरी नहीं हुई. वे ठीक हैं और स्थिर हैं लेकिन अभी वेंटिलेटर पर हैं. कल तक उम्मीद है कि वेंटिलेटर हटा लिया जाएगा. उनकी उम्र को देखते हुए रिकवरी में ज्यादा समय लगेगा.’
सलीम खान स्थिर हैं: डॉक्टर
उन्होंने बताया कि भर्ती होने पर ब्लड प्रेशर हाई था और कुछ ‘झटके’ आ रहे थे, इसलिए तुरंत वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया ताकि हालत नहीं बिगड़े. उन्होंने बताया कि अस्पताल की टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चवन, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं. सलीम खान स्थिर हैं लेकिन क्लिनिकल स्थिति पर कड़ी निगरानी है.
View this post on Instagram