ICC T20 World cup Live Score: साउथ अफ्रीका और यूएई के बीच टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला

Share to your loved once


Last Updated:

ICC T20 World cup Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज दिन के पहले मैच में साउथ अफ्रीका की टीम संयुक्त अरब अमीरात से खेल रही है. साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टॉस जीतकर फ…और पढ़ें

Live Score: बरिश की वजह से शुरू नहीं हुई साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजीZoom

साउथ अफ्रीका और यूएई का टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला

ICC T20 World cup Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे. दिन के पहले मुकाबले में सुपर 8 में जगह बना चुकी साउथ अफ्रीका की टीम संयुक्त अरब अमीरात से खेल रही है. साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है. अलीशान के 45 रन के बावजूद टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 122 रन ही बना पाई.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, क्वेना माफाका.

UAE की प्लेइंग इलेवन: आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.

February 18, 202612:46 IST

T20 World cup Live Score: साउथ अफ्रीका के सामने 123 रन का लक्ष्य

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करने वाले साउथ अफ्रीका के कप्तान ने राहत की सांस ली होगी. मैच में यूएई ने तूफानी शुरुआत की लेकिन प्रोटियाज टीम ने जोरदार वापसी करते हुए मैच को अपने हक में करने की तरफ कदम बढ़ाया. अलीशान के 45 रन के बाद भी टीम 20 ओवर में 122 रन ही बना पाई. कॉर्बिन बॉश ने तीन विकेट झटके जबकि एनरिच नॉर्खिया ने दो सफलता हासिल की.

February 18, 202612:34 IST

T20 World cup Live Score: अलीशान आउट

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो बार चोटिल होने के बाद भी डटे हुए अलीशान शराफू आखिरीकार 45 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. एनरिच नॉर्खिया की बॉल पर क्वेना माफाका ने उनका कैच पकड़ा. अब तक चार कैच टपका चुकी प्रोटियाज टीम इसे भी गिराने वाली थी. कगिसो रबाडा और माफाका एक दूसरे से टकराते टकराते बचे.

February 18, 202612:26 IST

T20 World cup Live Score: अलीशान के हेलमेट पर दोबारा लगी गेंद

यूएई के लिए एक छोर पर डटकर बल्लेबाजी कर रहे अलीशान शराफू को मैच में दूसरी बार हे हेलमेट पर चोट लगी है. कॉर्बिन बॉश की इस बार लगी गेंद की रफ्तार काफी तेज थी और वो सीधा आंखों के सामने लगी. बॉल इतनी तेजी से टकराई कि नेटगार्ड भी खुलकर नीचे गिर गया. 15.4  ओवर में ये घटना हुई. फीजियो एक बार फिर से मैदान पर आए. अलीशान थोड़ी तकलीफ में नजर आए लेकिन मैदान नहीं छोड़ा.

February 18, 202612:21 IST

T20 World cup Live Score: 15 ओवर के बाद यूएई का स्कोर 97/4

शानदार शुरुआत के बाद जल्दी जल्दी चार विकेट गंवाने के बाद यूएई के रन की रफ्तार कम हो गई  है. 15 ओवर के बाद टीम ने विकेट 4 ही गंवाए हैं लेकिन रन अब तक 100 रन नहीं हो पाया. अलीशान एक तरफ 35 रन बनाकर खेल रहे हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है.

February 18, 202611:56 IST

T20 World cup Live Score: माफाका की बाउंसर पर चोटिल हुए अलीशान

यूएई के स्टार बल्लेबाज अलीशान शराफू को साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना माफाका तेज रफ्तार बॉल हेलमेट पर लगी. चोटिल होने के तुरंत बाद फीजियो मैदान पर पहुंचे और उनका कन्कशन का जरूरी टेस्ट लिया. हालांकि अलीशान को किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं हुई और उन्होंने बल्लेबाजी को जारी रखा.

February 18, 202611:52 IST

T20 World cup Live Score: 10 ओवर के बाद यूएई का स्कोर 66/3

साउथ अफ्रीका ने शुरुआत में बिगड़ी लाइन लेंथ पर अच्छे से काबू पाया है. यूएई के ओपनर्स से पिटने के बाद वापसी करते हुए 3 विकेट जल्दी जल्दी निकालकर मैच में पकड़ बनाई है. सोहैब खान सिर्फ 6 रन बनाकर कॉर्बिन बॉश के दूसरे शिकार बने. 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेट पर 66 रन है.

February 18, 202611:39 IST

T20 World cup Live Score: दोनों ओपनर आउट

आर्यांश शर्मा और मुहम्मद वसीम टीम को तेज शुरुआत दिलाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे. पहले वसीम जॉर्ज लिंडे 22 रन के स्कोर पर रन आउट किया इसके बाद कॉर्बिन बॉश ने 13 रन पर खेल रहे आर्यांश को क्वेना माफाका के हाथों कैच करवाया. 42 रन के स्कोर पर टीम का दूसरा विकेट गिरा.

February 18, 202611:20 IST

T20 World cup Live Score: यूएई की तूफानी शुरुआत

आर्यांश शर्मा और मुहम्मद वसीम की ओपनिंग जोड़ी ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का हालत खराब कर दी है. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी यूएई के लिए दोनों ने तूफानी शुरुआत करते हुए 3 ओवर में 30 रन ठोक दिए.

February 18, 202610:46 IST

T20 World cup Live Score: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्खिया, क्वेना माफाका.

February 18, 202610:42 IST

T20 World cup Live Score: UAE की प्लेइंग इलेवन

आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पराशर, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह.

February 18, 202610:34 IST

T20 World cup Live Score: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. आज दिन के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया है. इस मैच के नतीजे का सुपर 8 के लाइन अप पर कोई असर नहीं पड़ने वाला. साउथ अफ्रीका अगले दौर में जगह बना चुका है जबकि यूएई रेस से बाहर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP