Holashtak 2026 Horoscope negative effects on 6 zodiac signs | these people be careful during 24 February to 3 march 2026 | 24 फरवरी से होलाष्टक शुरू, ये 6 राशिवाले रहें सावधान! कोर्ट केस, भूमि-भवन विवाद, बढ़ता खर्च, खराब सेहत से रहेंगे परेशान

Share to your loved once


Holashtak 2026 Negative Zodiac Effects: होली से पहले के 8 तिथियों को होलाष्टक कहा जाता है. इस साल होलाष्टक का प्रारंभ 24 फरवरी को होगा और इसका समापन 3 मार्च को होना है. अशुभ फलदायी होलाष्टक इस बार 8 दिनों का है. इस में केतु को छोड़कर सभी 8 ग्रह उग्र रहेंगे. होलाष्टक में 6 राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो वे कोर्ट केस, भूमि, भवन के विवाद, बढ़ते खर्च और खराब सेहत से परेशान हो सकते हैं. आइए जानते हैं होलाष्टक का इन 6 राशियों पर क्या अशुभ प्रभाव हो सकते हैं?

होलाष्टक का राशियों पर अशुभ प्रभाव

मेष: होलाष्टक का समय मेष राशिवालों के लिए अनावश्यक भागदौड़ भरा होगा. इस समय में आपके सामने प्रॉपर्टी का विवाद पैदा हो सकता है, जिसमें जमीन या मकान का मुद्दा आपको परेशान करेगा. इसके लिए आपको कोर्ट भी जाना पड़ सकता है. होलाष्टक का समय आपके लिए चुनौतिपूर्ण होगा. परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है. इससे रिश्ते तनावपूर्ण होंगे. वाणी और व्यवहार पर संयम रखें. दापंत्य जीवन में भी अनबन हो सकती है. इस बीच पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.

कर्क: होलाष्टक में कर्क राशिवालों को भी सावधान रहना होगा. इन 8 दिनों में आपकी तरक्की स्थिर हो सकती है. सेहत खराब होने से परेशान होंगे. खानपान पर ध्यान दें, नहीं तो पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इन दिनों में आप करियर के कोई बड़े फैसले न करें. वह आपके ​विपरीत या शुभ फलदायी न हों. होलाष्टक में माता जी की सेहत का ध्यान रखें, वे बीमार पड़ सकती हैं. लव लाइफ के लिए भी होलाष्टक अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इस समय में आप पार्टनर की भावनाओं और बातों की कद्र करें. विवाद की स्थिति से बचें.

सिंह: होलाष्टक के समय में सिंह वालों को दिखावटी दोस्तों और परिचितों से सावधान रहना होगा. वे आपको अपने लाभ के लिए हानि पहुंचा सकते हैं. आपके सुख चैन में खलल डाल सकते हैं. कोई क्या कह रहा है, उस पर भरोसा न करें, जब तक स्वयं के कानों से न सुन लें. वरना कोई इसका लाभ उठा सकता है. करियर में लापरवाही करना हानिकारक होगा. जो जिम्मेदारी मिले, उसे सही से पूरा करें. नहीं तो परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं. नौकरी और बिजनेस में अभी कोई जोखिम न लें, वरना काम खराब हो सकता है. अचानक से आपके पास बड़े खर्चे आ सकते हैं, धन का व्यय होगा.

वृश्चिक: होलाष्टक के दौरान वृश्चिक राशिवालों को कामकाज में बाधा, देरी या अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस समय में आप धन संकट से भी जूझ सकते हैं. पैसों की किल्लत आपको परेशान कर सकती है. बिजनेस या संगठन से जुड़े कार्यों में आपके साथ धोखा हो सकता है, सावधान रहें. आप पर काम का दबाव बढ़ने की आशंका है. लव पार्टनर और जीवनसाथी की बातों को अनदेखा न करें, वरना कलह का करण बन सकता है. शिक्षा प्रतियोगिता से जुड़े लोग मेहनत करना न छोड़ें, वरना सफलता से दूर रहेंगे.

कुंभ: होलाष्टक में कुंभ राशिवालों को अपने विरोधियों और दुश्मनों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपको हानि पहुंचाने की साजिश रच सकते हैं. इन 8 दिनों में आप कोई बड़ा निवेश या किसी को रुपए उधार न दें, वरना पैसा फंस सकता है. इस वजह से आपको बड़ी धन हानि हो सकती है. इस समय में यात्रा का भी योग है, लेकिन सेहत का ध्यान रखना होगा. सावधानी से वाहन चलाएं, नहीं तो दुर्घटना की आशंका है. हड्डी से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इस समय में आप अहंकार से बचें, वरना आपके लोग ही आपके दुश्मन बन जाएंगे. रिश्तों को लेकर सतर्क रहें, नहीं तो गलत बातों से कड़वाहट आ सकती है.

मीन: होलाष्टक का समय मीन राशिवालों के लिए कई चुनौतियां लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों को अपने काम में कुछ बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. आपके दुश्मन भी इस समय का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे. किसी भी बात को तिल का ताड़ बनाने से बचें, वे आपके खिलाफ प्रयोग किया जा सकता है. बढ़ता हुआ खर्च आपके लिए तनाव पैदा कर सकता है. आपको इस समय में चालाकी नहीं करनी है, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं. परिवार के रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है. आपकी लव लाइफ में किसी तीसरे शख्स की एंट्री हो सकती है. बेटा या बेटी पक्ष से कोई परेशानी वाली बात हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP