Sourav Ganguly expressed support for Imran Khan : सौरव गांगुली ने इमरान खान के लिए पाकिस्तान सरकार से की अपील

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

इमरान खान का ख्लाल रखें, सौरव गांगुली की पाकिस्तान सरकार से अपील

Last Updated:

इमरान खान का ख्लाल रखें, सौरव गांगुली की पाकिस्तान सरकार से अपीलZoom

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को पाकिस्तान के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान की चिंता

नई दिल्ली. पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने भी उन तमाम दिग्गज क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान को लेकर आवाज उठाई है. पाकिस्तान की जेल में बंद इमरान खान की दाहिनी आंख की 85 प्रतिशत दृष्टि चली गई है. गांगुली ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि वह उस क्रिकेट हीरो का सही तरीके से ख्याल रखे जिसने देश को उसका सबसे बड़ा खेल पल दिया.

गांगुली की यह टिप्पणी उस समय आई जब ग्रेग चैपल, कपिल देव और सुनील गावस्कर समेत 14 दिग्गज क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर 1992 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के लिए उचित मेडिकल देखभाल और कानूनी सुविधाएं देने की मांग की. पत्र में लिखा गया, “हम, अपने-अपने देशों की राष्ट्रीय क्रिकेट टीमों के पूर्व कप्तान, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व क्रिकेट के दिग्गज इमरान खान की कथित जेल में हालत और उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं.”

सौरव गांगुली ने इमरान खान को समर्थन दिया

गांगुली से जब क्रिकेटरों द्वारा शरीफ को लिखे गए पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका पूरा समर्थन किया और कहा कि उन्होंने सही काम किया है. गांगुली ने उम्मीद जताई कि खान की सेहत में सुधार हो और उन्हें सही इलाज मिले. गांगुली ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, “उन्होंने सही काम किया है. मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी सेहत में सुधार हो और उन्हें सही इलाज मिले. उन्होंने पाकिस्तान को पहले क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में और फिर प्रधानमंत्री के रूप में विश्व मानचित्र पर लाया है, इसलिए उनका ख्याल रखा जाना चाहिए और मैं यही उम्मीद करता हूं,”

इससे पहले वसीम अकरम, शोएब अख्तर, वकार यूनिस, शाहिद अफरीदी समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर इमरान खान के लिए उचित मेडिकल देखभाल की मांग की थी.

इमरान खान जेल में क्यों हैं?

इमरान खान को अगस्त 2023 में कई भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार किया गया था, जिनके बारे में उनके समर्थकों का कहना है कि ये राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं. उनके परिवार का भी कहना है कि उन्हें जेल में खान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है. खान को दो अलग-अलग मामलों में कुल 31 साल की सजा मिली है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP