कानपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चलाए चाकू और गोलियां, ये निकला पूरा मामला

Share to your loved once


Last Updated:

Crime News of UP: यूपी के कानपुर में एक भाजपा नेता पर कई लोगों ने हमला कर दिया. उनके घर के बाहर मारपीट और चाकू से हमला. साथ ही गोलियां भी चलाईं. यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी बदमाश अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं.

कानपुर में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चलाए चाकू और गोलियांZoom

भाजपा नेता पर हमला.

कानपुर: यूपी में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी बदमाश अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं. अब भाजपा नेता सोनू राठौर पर ही कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया. बताया जा रहा कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. इसी के चलते उन पर चाकू और गोली से हमला कर दिया. इस पूरे हमले की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई.

यह है मामला
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेता सोनू राठौर छपेड़ा चौराहे पर लगने वाली सब्जी मंडी में कई सालों से दुकानदारों को ब्याज पर पैसा बांटते हैं और सब्जी मंडी से तहबाजारी वसूलते हैं. पिछले कुछ महीनों से अभिषेक विश्वकर्मा जो कि बजरंग दल का कार्यकर्ता है उसने भी सब्जी मंडी में ब्याज का पैसा बांटने का काम शुरू किया था. इसके कारण सोनू राठौर ने अभिषेक विश्वकर्मा को दो महीने पूर्व मारा-पीटा था. पुरानी रंजिश के चलते और ब्याज के काम के चलते अभिषेक ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया.

हमले में घायल
हमले में भाजपा नेता सोनू राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें शहर के एक अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है. घटना के बाद पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक विश्वकर्मा नाम के युवक को गिरफ्तार किया. कहा जा रहा कि अभिषेक विश्वकर्मा बजरंग दल का पूर्व संयोजक है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि कई लोग सोनू राठौर पर हमला कर रहे हैं, उनपर चाकू से हमला किया गया और गोली मार दी गई. थाना रावतपुर क्षेत्र अंतर्गत छपेड़ा पुलिया निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सोनू राठौर पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें सोनू राठौर पर चाकू से हमला किया गया और गोली मारी गई.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP