Mitchell Marsh disrespected World Cup trophy in 2023: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने साल 2023 के बाद से चौथे आईसीसी इवेंट से बाहर हुई है.
Last Updated:
Mitchell Marsh disrespected World Cup trophy in 2023: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साल 2023 के बाद से चौथे आईसीसी इवेंट से नॉकआउट हुई है. साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे विश्व कप का खिताब जीता था. इसके बाद टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श का एक फोटो खूब वायरल हुआ था, जिसमें ये कहा गया था कि उन्होंने विश्व कप की ट्रॉफी का अपमान किया है.

मिचेल मार्श का 2023 वनडे विश्व कप का फोटो
नई दिल्ली: एक समय था जब ऑस्ट्रेलिया को क्रिकेट का सुपर बॉस कहा जाता था. खास तौर पर आईसीसी इवेंट में तो वह इतनी खतरनाक होती थी कि कोई भी उसे टक्कर देने में हांफ जाती थी, लेकिन आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में उसकी निराशाजनक विदाई हुई है. ग्रुप बी में शामिल ऑस्ट्रेलिया को पहले जिम्बाब्वे और फिर श्रीलंका ने हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया है. ऑस्ट्रेलिया आखिरी बार साल 2023 के वनडे विश्व कप में चैंपियन बनी थी, लेकिन उसके बाद से टीम किसी भी आईसीसी इवेंट में खिताबी जीत हासिल नहीं कर पाई है. शायद ऑस्ट्रेलियाई टीम को आईसीसी इवेंट से बाहर होने का श्राप लगा है.
ये श्राप विश्व कप की ट्रॉफी के अपमान के कारण लगा है. साल 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को हराने के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस फोटो में मार्श हाथ में बियर की बोतल लिए विश्व कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर सोफे पर बैठे हुए दिखाई दिए थे. उस समय सोशल मीडिया पर मार्श की इस तस्वीर पर खूब बवाल मचा था और कहा गया था कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने विश्व कप की ट्रॉफी का अपमान किया है.
2023 के बाद चार आईसीसी इवेंट से बाहर हुई ऑस्ट्रेलिया
साल 2023 में मिचेल मार्श वाली उस घटना के बाद से ऑस्ट्रेलिया एक भी आईसीसी इवेंट में खिताबी जीत हासिल नहीं कर पाई है. सिर्फ इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलिया उसके बाद से अब तक कुल चार आईसीसी टूर्नामेंट से बाहर हुई है, जिसमें से एक हार तो उसे उसे फाइनल मिली है.
साल 2023 के बाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सबसे पहले आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हुई थी. हालांकि, टूर्नामेंट में उसने दमदार खेल दिखाया था, लेकिन वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बाहर होना पड़ा था. इसी साल ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसे साउथ अफ्रीका रौंदा था और अब टी20 विश्व कप 2026 से भी वह बाहर हुई है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें