T20 World cup Zimbabwe fans Dance celebration Video: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंच गई है. जिम्बाब्वे के फैंस इस खास मौके पर स्टेडियम में जमकर डांस किया.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

जिम्बाब्वे के सुपर-8 में पहुंचते ही वायरल हुआ सेलिब्रेशन, जमकर हुआ डांस

Last Updated:

Zimbabwe fans Dance celebration Video:आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को सुपर-8 का टिकट मिल गया है. जिम्बाब्वे का आखिरी लीग मैच पल्लेकेले में आयरलैंड के साथ, लेकिन बारिश के कारण यह रद्द हो गया. ऐसे में दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया. जैसे ही मैच रद्द होने की घोषणा हुई, जिम्बाब्वे के फैंस स्टेडियम में डांस करने लगे.

जिम्बाब्वे के सुपर-8 में पहुंचते ही वायरल हुआ सेलिब्रेशन, जमकर हुआ डांसZoom

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में पहुंची जिम्बाब्वे

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर-8 में एंट्री मार ली है. जिम्बाब्वे को पल्लेकेले में आयरलैंड के खिलाफ निर्णायक मैच खेलना था, लेकिन बारिश के कारण बिना एक भी गेंद डाले मुकाबले को रद्द करना पड़ा. इस कारण दोनों टीमों में एक-एक अंक बांटा गया. रेफरी ने जैसे ही मैच रद्द होने की घोषणा की स्टेडियम में मौजूद जिम्बाब्वे के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. फैंस स्टेडियम में झूमने लगे. जिम्बाब्वे के खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ ने भी एक-दूसरे को गले लगाकर सुपर-8 में पहुंचने की बधाई दी. इस ऐतिहासिक लम्हें को सेलिब्रेट करने में जिम्बाब्वे के समर्थकों ने कोई कसर नहीं छोड़ी. सिर्फ इतना ही नहीं, ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों ने भी जमकर डांस किया.

बता दें कि जिम्बाब्वे के सुपर-8 में पहुंचने से पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. दोनों टीमों को एक एक अंक मिला जिससे जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए. अब 26 फरवरी को पहले सुपर-8 मुकाबले में चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा. मैच के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कहा,‘‘हमने अभी लक्ष्य हासिल नहीं किया है, बस उसकी ओर कदम बढाया है. थोड़ा बहुत जश्न होगा लेकिन फोकस अगले मैच पर है.’’

2024 विश्व कप में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी जिम्बाब्वे

पिछली बार टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने से चूकी जिम्बाब्वे सुपर आठ में पहुंचने वाली सातवीं टीम बन गई है. सुपर-8 के ग्रुप-1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल है. जिम्बाब्वे को आखिरी ग्रुप मैच 19 फरवरी को श्रीलंका से खेलना है. श्रीलंका छह अंक लेकर पहले ही सुपर आठ में पहुंच चुका है. ऑस्ट्रेलिया के दो अंक है जिसे जिम्बाब्वे और श्रीलंका ने हराया है.

वहीं सुपर-8 के ग्रुप दो में श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान या अमेरिका होंगे. रजा ने कहा,‘‘मैं और कोच मिलकर श्रीलंकाई टीम के बारे में विश्लेषण करेंगे और यह मैच जीतने की कोशिश करेंगे. क्वालीफाइंग से हमारा लक्ष्य नहीं बदला है. हमें यह मैच भी जीतना है.’’ पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के दोनों मैच हारने के बाद ही सुपर आठ में जगह मिलनी थी लेकिन बारिश ने उसके इरादों पर पहले ही पानी फेर दिया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP