Bathua Paratha Recipe | Easy Breakfast Recipe | बथुआ के पराठे | हेल्दी नाश्ता रेसिपी |

Share to your loved once


Last Updated:

Bathua Saag Paratha Recipe: फास्ट फूड के इस दौर में अगर आप स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल ढूंढ रहे हैं, तो ‘बथुआ के पराठे’ एक शानदार ऑप्शन हैं. सर्दियों के मौसम में बथुआ न केवल शरीर को गर्माहट और ताकत देता है, बल्कि यह पाचन के लिए भी रामबाण माना जाता है. घर में मौजूद मसालों और ताजे बथुआ से तैयार होने वाले ये पराठे बनाने में जितने आसान हैं, खाने में उतने ही लाजवाब. ल इस रेसिपी को आप घर पर कैसे आसानी से बना सकते हैं, आइए जानते हैं इसकी पूरी विधि.

Bathua Saag Paratha Recipe: फास्ट फूड के इस दौर में हम दिनभर न जाने कितना कुछ अनहेल्दी खा लेते हैं. अगर हम इन्हीं चीजों का कोई हेल्दी विकल्प देखें, तो बथुआ के पराठे एक बेहतरीन चुनाव साबित हो सकते हैं. ये खाने में बहुत टेस्टी होते हैं और शरीर को भरपूर ताकत भी देते हैं. इन्हें बनाना काफी आसान है और ये रसोई में मौजूद साधारण सामान से ही मिनटों में तैयार हो जाते हैं.

बथुआ के पराठा बनाने की रेसिपी
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बथुआ के ताजे पत्ते लें. ध्यान रहे कि सफाई करते समय सिर्फ पत्ते ही लें और इसमें बथुआ के फूल न डालें. अब इन्हें अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. इसके बाद पत्तों को हल्का उबाल लें ताकि वे नरम हो जाएं. उबालने के बाद बथुआ का पानी अच्छी तरह निचोड़ लें और मिक्सर में डालकर इसका बारीक पेस्ट बना लें.

मसालेदार आटा ऐसे गूंथें
एक बड़े बर्तन में दो कप गेहूं का आटा लें और इसमें पिसा हुआ बथुआ मिला दें. अब स्वाद के अनुसार एक छोटा चम्मच नमक, आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर और आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर डालें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चुटकी भर अजवाइन, दो बारीक कटी हरी मिर्च, दो बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया और एक बड़ा चम्मच घी भी शामिल करें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें. जरूरत पड़ने पर ही थोड़ा पानी डालें. आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, जिससे पराठे और भी मुलायम बनेंगे.

बथुआ के पराठे सेकने का तरीका
अब तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसे बेलन की मदद से अपने मनचाहे आकार में बेल लें. तवा गरम करें, उस पर पराठा डालें और दोनों तरफ थोड़ा घी या तेल लगाएं. पराठे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह सेक लें. गरमागरम बथुआ के पराठे दही, सफेद मक्खन या अचार के साथ बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. पहाड़ों में तो इसे खास तौर पर छाछ और भांग की चटनी के साथ खाया जाता है. सर्दियों की सुबह में यह नाश्ता पूरे परिवार को सेहत और स्वाद का डबल मजा देगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP