nep vs sco sompal kami take nimble catch off his own bowling: नेपाल के तेज गेंदबाज सोमपाल कामी ने अपनी ही गेंद पर एक बेहतरीन कैच लपका.
Last Updated:
Sompal kami catch video: नेपाल के तेज गेंदबाज सोमपाल कामी ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में दमदार गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी कमाल किया. सोमपाल ने पारी के 16वें ओवर में अपनी ही गेंद पर एक अद्भुत कैच लपका, सोमपाल का यह कैच इतना शानदार था कि बल्लेबाज को भी यकीन नहीं हो रहा था.

सोमपाल कामी ने लिया बेहतरीन कैच
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 33वें मैच में नेपाल के सोमपाल कामी ने एक हैरतअंगेज कैच लपक कर सनसनी मचा दी. सोमपाल का ये कैच इतना शानदार है कि देखकर आंखों पर यकीन नहीं होगा. अपनी ही गेंद पर इस कैच को पकड़ने में सोमपाल कामी को महज कुछ ही माइक्रो सेकंड का समय लगा. खुद सोमपाल को भी अपनी इस फील्डिंग पर हैरत हो रही थी. सोमपाल ने ये कैच पारी के 16वें ओवर में ब्रैंडन मैकमुलेन का लपका था.
बता दें कि ब्रैंडन मैकमुलेन ने सोमपाल के खिलाफ हल्के हाथों से शॉट खेला. गेंद तेजी से सोमपाल को पार करते हुए दिख रही थी, लेकिन तभी नेपाल के इस गेंदबाज ने छलांग लगाकर एक हाथ कैच को पलक झपकते लपक लिया. इस कैच के बाद सोमपाल ने अपने उसी ओवर में खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे माइकल जोन्स को भी चलता कर दिया. बैक टू बैक दो विकेट के बाद तो स्कॉटलैंड कमर टूट गई और फिर टीम वापसी नहीं कर पाई.
Plucked it out of thin air! 🙌 👀
Sompal Kami strikes twice in the 16th over to pull Nepal right back into the contest! 🔥
स्कॉटलैंड ने बनाए 20 ओवर में 171 रन
नेपाल के खिलाफ मुकाबले में स्कॉटलैंड की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. बल्लेबाजी में स्कॉटलैंड के लिए माइकल जोन्स 71 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे वह ग्रुप सी मुकाबले में सात विकेट पर 170 रन बनाने में सफल रही. दोनों ही टीमें सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है और इस ग्रुप से वेस्टइंडीज तथा इंग्लैंड ने अगले चरण में जगह बनाई. जोन्स के अलावा स्कॉटलैंड के अन्य बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके, लेकिन सपाट पिच पर टीम ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया.
जोन्स ने 45 गेंद में आठ चौकों और तीन छक्कों की पारी के दौरान जॉर्ज मुन्सी के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी कर टीम की मजबूत नींव रखी. दाएं हाथ के जोन्स ने नियमित अंतराल पर बाउंड्री बटोरे वहीं मुन्से 29 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 27 रन ही बना सके . मुन्सी पारी के 10वें ओवर में रोहित पौडेल की गेंद पर संदीप जोरा को कैच देकर आउट हुए. नेपाल को 14वें ओवर की पहली गेंद पर एक और विकेट मिलने का मौका मिला, जब ब्रैंडन मैकमुलेन ने नंदन यादव की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला लेकिन जोरा ने आसान कैच टपका दिया.
नेपाल को गेंदबाजों ने कराई दमदार वापसी
जोन्स ने इसके बाद भी बड़े शॉट्स की झड़ी जारी रखी और 94 मीटर लंबा छक्का सीधे ड्रेसिंग रूम की बालकनी में जमा दिया, जहां उनके साथी खिलाड़ी टॉम ब्रूस ने गेंद थाम ली. सोमपाल कामी ने 16वें ओवर में जोन्स को बोल्ड कर उनकी शानदार पारी पर विराम लगाई. उन्होंने इसी ओवर में मैकमुलेन (25) का एक हाथ से शानदार रिटर्न कैच भी लपका. जोन्स के आउट होते ही स्कॉटलैंड की पारी की रफ्तार थम गई. कामी ने 25 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि यादव ने 34 रन देकर दो विकेट झटके.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें