आईसीयू में भर्ती सलीम खान की सेहत पर अस्पताल का आया बयान, डॉक्टर रख रहे पल-पल नजर- ‘हालत फिलहाल संतुलित’
Last Updated:
दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को मंगलवार 17 फरवरी को सुबह मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डॉ. जलील पार्कर ने अब उनका हेल्थ अपडेट दिया है. सलीम खान की हालत फिलहाल स्टेबल बताई जा रही है, लेकिन उम्र को देखते हुए न्यूरोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की स्पेशल टीम उन पर कड़ी नजर रख रही है. खबर मिलते ही सलमान खान अपनी शूटिंग छोड़ परिवार समेत अस्पताल पहुंचे. अस्पताल प्रशासन कल सुबह 11 बजे प्रेस बुलेटिन जारी करेगा. इस बीच, सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी हस्तियां सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

सलीम खान के फैंस उनके लिए दुआ मांग रहे हैं.
नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने से करीबी और फैंस चिंतित हो गए हैं. उन्हें मंगलवार 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं. अब अस्पताल ने एक स्टेटमेंट जारी करके हेल्थ अपडेट दिया है. सलीम खान की सेहत पर अस्पताल के बयान में लिखा है, ‘आप सब जानते हैं, मशहूर लेखक सलीम खान साहब (सलमान खान के पिता) को आज सुबह करीब 8:30 बजे लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लेकर आए थे, जिसके बाद उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. फिलहाल, वह डॉ. जलील पार्कर की देखरेख में हैं. सलीम साहब के इलाज के लिए एक्सपर्ट डॉक्टरों की एक बड़ी टीम तैनात की गई है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन शामिल हैं. परिवार की गुजारिश पर हम अभी ज्यादा जानकारी तो शेयर नहीं कर सकते, लेकिन अच्छी बात यह है कि उनकी हालत फिलहाल स्टेबल है. हालांकि, उनकी उम्र को देखते हुए डॉक्टर उन पर हर पल नजर रख रहे हैं.
अस्पताल पहुंचा खान परिवार
सलीम साहब की निजता का सम्मान करते हुए अस्पताल कल सुबह 11 बजे परिवार की सहमति से एक नया प्रेस बुलेटिन जारी करेंगे, जिसमें उनकी सेहत की और जानकारी दी जाएगी. अस्पताल प्रशासन ने सभी से सपोर्ट की अपील है. गौरतलब है कि जैसे ही सलीम खान के एडमिट होने की खबर सामने आई, सुपरस्टार सलमान खान अपनी सभी फिल्मों की शूटिंग और जरूरी प्रोजेक्ट्स बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचे. अस्पताल के बाहर वे काफी चिंतित नजर आए और उनके साथ भाई अरबाज खान, बहन अलवीरा और अर्पिता खान भी पिता का हाल जानने पहुंचे.
जावेद अख्तर के साथ लिखी हिट फिल्में
सलीम खान ने जावेद अख्तर के साथ मिलकर ‘शोले’ और ‘जंजीर’ जैसी फिल्में लिखीं, भारतीय सिनेमा के सबसे असरदार लेखकों में से एक माने गए. उनके बीमार होने की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड हस्तियां उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने लगे. 90 साल की उम्र में सलीम खान सेहत से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. करीबियों को उम्मीद है कि वे इस मुश्किल दौर से भी एक ‘फाइटर’ की तरह बाहर निकलेंगे.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें