Ishan kishan house nawada, aurangabad, patna, ranchi and mumbai property details – Bihar News
Last Updated:
Ishan Kishan House: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि अपनी आलीशान लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. औरंगाबाद से शुरू होकर नवादा, पटना, रांची होते हुए मुंबई तक फैला उनका प्रॉपर्टी नेटवर्क उनकी सफलता की कहानी बयां करता है. उनके पास करोड़ों की कई लग्जरी प्रॉपर्टीज हैं. हाल ही में, मुंबई में उन्होंने 28 करोड़ का आलीशान घर भी खरीदा है.
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन का पैतृक घर औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत स्थित गोरडीहा गांव में है. गांव में मौजूद उनके पुश्तैनी घर में फिलहाल उनके दादा रामउग्रह पांडेय रहते हैं, जबकि उनके परदादा रामजनम पांडेय भी इसी घर में निवास करते थे. परिवार के पास गांव में काफी जमीन-जायदाद भी है. खेतों और मवेशी का देखभाल दादाजी के नेतृत्व में होता है. ईशान दादाजी के लाडले हैं. अभी हाल ही में उन्होंने, अपने दादा को एक लाख 65 हजार का घड़ी गिफ्ट किया था. कई महंगी घड़ी भी गिफ्ट कर चुके हैं.
ईशान किशन की दादी डॉ. सुचित्रा सिन्हा बिहार के नवादा जिले में सिविल सर्जन के पद पर रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. नवादा में उनका एक निजी घर भी है, जहां वे लंबे समय से निवास कर रही हैं. दादाजी ने अनुसार नवादा में 50 बेड का एक अस्पताल भी है. इस अस्पताल के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सस्ती और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिलती रही है.
राजधानी पटना के राजेंद्रनगर में उनका तीन बेडरूम वाला एक सुंदर फ्लैट है. यहां सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा आशियाना इलाके में चार कट्ठा जमीन पर बना तीन मंजिला आलिशान मकान परिवार की शान माना जाता है. जहां उनके माता-पिता और भाई रहते हैं. इस घर का बाहरी हिस्सा बेहद आकर्षक है. बड़ा और खूबसूरत गार्डन, खुला स्पेस और सलीके से किया गया लैंडस्केपिंग इसे किसी लग्जरी विला जैसा रूप देता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अंदर प्रवेश करते ही इसकी शानदार फिनिशिंग और आधुनिक डिजाइन नजर आती है. लिविंग एरिया में लगा बड़ा टीवी और उसके चारों ओर सजे ईशान द्वारा जीते गए ट्रॉफी और अवॉर्ड्स घर की सबसे खास झलक पेश करते हैं. घर में बड़ा गार्डन है और हरियाली का खास ख्याल रखा गया है. कुल मिलाकर, घर का इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ही बहुत शानदार है. इस इलाके के सबसे शानदार घरों में गिनती होती है.
रांची में भी ईशान का एक शानदार घर बन रहा है. यह भी आधुनिक सुविधाओं और लग्जरी डिजाइन के साथ तैयार किया जा रहा है. रांची उनके क्रिकेटिंग करियर से जुड़ा शहर रहा है. यहीं से उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा और पहचान बनाई. ईशान किशन का यह नया घर उनके करियर की जड़ों से जुड़े रहने और साथ ही स्मार्ट निवेश के नजरिए से उठाया गया कदम है.
ईशान किशन ने मुंबई के वर्ली में लगभग 28 से 30 करोड़ रुपये की कीमत का एक बेहद आलीशान घर खरीदा है. आज के समय में इसका वैल्यू कई गुना बढ़ चुकी है. मुंबई का वर्ली इलाका देश के सबसे प्रीमियम और पॉश रिहायशी इलाकों में गिना जाता है. यहां बड़े उद्योगपति, फिल्म सितारे और क्रिकेटर रहते हैं. घर की देखभाल और मैनेजमेंट के लिए कई स्टाफ हैं. मुंबई वाले घर में उनकी फेवरेट करोड़ों रुपये की एक कार भी है. उन्हें महंगी गाड़ियों और घड़ियों का शौक है.