नेपाल की मशहूर ‘चुकौनी’ का स्वाद पश्चिम चम्पारण में भी लोकप्रिय, जानें बनाने की आसान विधि

Share to your loved once


Last Updated:

यदि आप भी कुछ दिनों से किसी नए टेस्ट की तलाश में हैं, तो नेपाल की यह डिश आपके स्वाद की इस तलाश को पूरा कर सकती है. शेफ बताते हैं कि इस डिश को चुकौनी के नाम से जाना जाता है, जो साल के किसी भी मौसम में खाने के लिए परफेक्ट है.

पश्चिम चम्पारण: फेमस डिश की इस सीरीज में आज हम आपको नेपाल के एक ऐसे प्रसिद्ध व्यंजन की जानकारी दे रहे हैं, जिसे नेपाल के सीमा पर बसे क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से बिहार के सबसे बड़े ज़िले ‘पश्चिम चम्पारण’ के लोग भी बड़े चाव से खाते हैं. पहाड़ी इलाकों से निकली यह डिश दही, प्याज़ और मसालों के मिश्रण से तैयार की जाती है, जिसे मुख्य रूप से गरमा गरम भात के साथ खाया जाता है. यदि आप भी कुछ दिनों से किसी नए टेस्ट की तलाश में हैं, तो नेपाल की यह डिश आपके स्वाद की इस तलाश को पूरा कर सकती है. शेफ बताते हैं कि इस डिश को चुकौनी के नाम से जाना जाता है, जो साल के किसी भी मौसम में खाने के लिए परफेक्ट है.

मन को तृप्त कर देगी यह पहाड़ी डिश
नेपाल की सीमा पर स्थित बिहार के वाल्मीकि नगर की रहने वाली अनीता देवी ने चुकौनी बनाने की पूरी विधि साझा की है. उनका कहना है कि नेपाली स्टाइल में चुकौनी तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको ताज़ी और मीठी दही लेनी होगी. उसे एक कटोरे में रखकर उसमें जीरा और अजवाइन चूर्ण, कसूरी मेथी, काला नमक, हल्का सफेद नमक, लाल मिर्च पाउडर, और हक्का चार्ट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लेना है. मसालों के मिश्रण से तैयार दही में अब उबले हुए आलू को छोटे और पतले टुकड़ों में काटकर डालना है. आलू का उपयोग दही की मात्रा के अनुसार ही करना है. इसके बाद ही उसमें लंबे कटे प्याज़ को डालना है और अच्छी तरह से फेंटना है.

बनाने की विधि
दही में मसाले, उबले आलू और प्याज को फेटने के बाद तड़का पैन में देसी घी, कटी हुई हरी मिर्च, करी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर को डालकर हल्का गर्म करें और दही वाले मिश्रण में तड़का लगाएं. तड़का लगते ही डिश का रंग और गंध कुछ इस प्रकार खिलाकर उभरेगा, जिसे देख किसी का भी मुंह पानी से जाए. तड़का लगाने के बाद उसे अच्छी तरह से मिलाएंगे, ताकि डिश हर तरह से बराबर और एक जैसा टेस्ट दे. ध्यान रहे कि इसे तैयार करने के लिए उपयोग में लाए गए हर एक चीज को दही की मात्रा के अनुसार ही डालेंगे.

गरमा गरम भात के साथ करें सर्व
इस प्रकार कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार है. नेपाल की प्रसिद्ध डिश चुकौनी, जिसे आप गरमा गरम भात के साथ सर्व कर सकते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि चुकौनी को भात में मिलाने के साथ यदि आप उसमें पापड़ को भी तोड़कर डालते हैं और फिर खाते हैं, तो इस पहाड़ी डिश का ज़ायका कई गुना बढ़ जाता है.

About the Author

Amita kishor

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP