Aloo Papad Recipe: होली का त्योहार और आलू के पापड़ का तीखा कुरकुरा स्वाद, इस आसान रेसिपी से घर बनाएं पापड़ – Uttar Pradesh News
Last Updated:
होली आते ही घरों में पापड़, गुजिया और नमकीन बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है. इन्हीं में आलू के पापड़ भी खास होते हैं जो स्वाद के साथ लंबे समय तक चलते हैं. अच्छी बात ये है कि इन्हें घर पर बनाना बहुत आसान है बस सही तरीका अपनाएं और धूप में सुखाएं एक बार बनाए गए आलू के पापड़ सालभर तक खराब नहीं होते और खाने में बेहद कुरकुरे लगते हैं.
आलू के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले सही आलू चुनना जरूरी है. हमेशा ताजे, बड़े और बिना दाग वाले आलू लें खराब या कटे आलू से पापड़ का स्वाद भी खराब हो सकता है. अच्छे आलू से पापड़ सफेद और स्वादिष्ट बनते हैं. कोशिश करें कि नए आलू की जगह पुराने आलू लें, क्योंकि इनमें स्टार्च ज्यादा होता है यही पापड़ को कुरकुरा और टिकाऊ बनाता है
आलू को पहले अच्छी तरह धो लें फिर कुकर या बड़े बर्तन में उबालें. ध्यान रखें आलू पूरी तरह गल जाएं लेकिन ज्यादा पानी वाले न हों, ज्यादा गीले आलू से पापड़ सही नहीं बनते उबालने के बाद आलू को ठंडा कर लें. ठंडे आलू छीलने में आसान होते हैं और मैश भी अच्छे से होते हैं. यही स्टेप पापड़ की क्वालिटी तय करता है.
उबले आलू को छीलकर बड़े बर्तन में डालें और हाथ या मैशर से अच्छी तरह मैश करें. ध्यान रखें कि इसमें कोई गुठली न रहे. अगर गुठली रह गई तो पापड़ बेलते समय टूट सकते हैं जितना स्मूद मिश्रण होगा. पापड़ उतने अच्छे बनेंगे इस समय पानी बिल्कुल न डालें सूखा और सॉफ्ट मिश्रण ही सही माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब मैश किए आलू में नमक, लाल मिर्च, जीरा और अजवाइन डालें ये मसाले पापड़ का स्वाद बढ़ाते हैं. सभी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिलाएं चाहें तो थोड़ा काली मिर्च भी डाल सकते हैं. मिश्रण को आटे जैसा गूंथ लें ध्यान रखें मिश्रण ज्यादा ढीला न हो सही मिश्रण से पापड़ बेलना आसान हो जाता है.
तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लें गोले बहुत बड़े न बनाएं नहीं तो बेलने में परेशानी होगी नींबू के आकार की लोई सबसे सही रहती है सभी लोई बनाकर एक प्लेट में रख लें इससे आगे का काम आसान हो जाता है इस तरह की लोई से पापड़ पतले और कुरकुरे बनते है
अब लोई को प्लास्टिक शीट या कपड़े पर रखें और हल्के हाथ से बेलें कोशिश करें पापड़ पतले हों मोटे पापड़ सही से सूखते नहीं और कुरकुरे भी नहीं बनते बेलते समय हाथ में हल्का तेल लगा सकते हैं इससे मिश्रण चिपकेगा नहीं धीरे-धीरे सभी पापड़ तैयार कर लें
बने हुए पापड़ को तेज धूप में सुखाना सबसे जरूरी काम है इन्हें 2 से 3 दिन तक धूप में रखें बीच-बीच में पलटते रहें ताकि दोनों तरफ से अच्छे से सूख जाएं जब पापड़ पूरी तरह सख्त हो जाएं तभी इन्हें उठाएं सही धूप मिलने से पापड़ लंबे समय तक खराब नहीं होते
जब पापड़ पूरी तरह सूख जाएं तो इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख ले नमी से दूर रखें जरूरत पड़ने पर इन्हें तलकर या सेककर खा सकते हैं घर के बने पापड़ स्वाद में बाजार से बेहतर होते हैं एक बार मेहनत करने के बाद आप सालभर इसका मजा ले सकते हैं यही वजह है कि महिलाएं आज भी घर पर पापड़ बनाना पसंद करती हैं