R Sridhar and Vikram Rathour: श्रीलंका की ऑस्ट्रेलिया पर मिली जीत में आर श्रीधर और विक्रम राठौर का हाथ

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

दो भारतीय जिसे BCCI ने निकाला, श्रीलंका से जुड़ उड़ाई ऑस्ट्रेलिया की धज्जी

Last Updated:

श्रीलंका के हेड कोच और दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को मिली शानदार जीत का श्रेय दो पूर्व भारतीय कोच आर श्रीधर और विक्रम राठौर को दिया. जयसूर्या ने कहा, “आर श्रीधर हमारे फील्डिंग कोच हैं, वो भारत से हैं. विक्रम (राठौर) हमारे बैटिंग कोच हैं. दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं.

दो भारतीय जिसे BCCI ने निकाला, श्रीलंका से जुड़ उड़ाई ऑस्ट्रेलिया की धज्जीZoom

पाथुम निसंका की सेंचुरी के दम पर जीता श्रीलंका

नई दिल्ली. श्रीलंका की टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यादगार जीत दर्ज कर सुपर 8 में जगह बनाई. इस मुकाबले में टीम को मिली जीत के बाद कोच सनथ जयसूर्या ने दो पूर्व भारतीय टीम कोचों की तारीफ की है. श्रीलंका की टीम के लिए ये जीत इसलिए भी बड़ा है क्योंकि पिछले दो टूर्नामेंट में वो ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाए थे. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए थे. पथुम निसांका ने शानदार शतकीय पारी खेल टीम की जीत पक्की की.

मैच के बाद श्रीलंका के हेड कोच और दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने टीम की शानदार परफॉर्मेंस का श्रेय दो पूर्व भारतीय कोच आर श्रीधर और विक्रम राठौर को दिया. जयसूर्या ने कहा, “आर श्रीधर हमारे फील्डिंग कोच हैं, वो भारत से हैं. विक्रम (राठौर) हमारे बैटिंग कोच हैं. दोनों बहुत अच्छे इंसान हैं. प्रैक्टिस के दौरान जो भी हम चाहते हैं, वो सब करते हैं, जो फील्डिंग के लिए बहुत अच्छा है. आईपीएल के अनुभव के साथ वो खिलाड़ियों के साथ अच्छी तरह काम कर रहे हैं और टीम में घुल-मिल गए हैं. हमने बल्लेबाजों को काफी आत्मविश्वास दिया है. कई बार कोच के तौर पर हम बैटिंग यूनिट से निराश हो सकते हैं, लेकिन फिर भी हमने खिलाड़ियों को भरोसा दिया. विक्रम और श्रीधर दोनों बहुत अच्छे हैं,”

उन्होंने टीम की दमदार गेंदबाजी की भी तारीफ की. पहले आठ ओवर में 100 रन खाने के बाद श्रीलंका ने अपने स्पिनर्स के दम पर ऑस्ट्रेलिया को बांध दिया. अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना के हैमस्ट्रिंग इंजरी के बावजूद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को 20 ओवर में 181 रन पर रोक दिया.

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम संदेश देना चाहते थे कि गेंद की गति में बदलाव करें और जितना हो सके स्लो करें, और पिच में थोड़ी ग्रिप थी, जिसका हम फायदा उठाना चाहते थे. तो मुझे लगता है कि महीश तीक्षणा और बाकी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. मथीशा पथिराना के साथ हमारे लिए मुश्किल हो गई थी. लेकिन पहले कुछ ओवर के बाद हमने शानदार वापसी की. महीश ने आकर तीन ओवर डाले. यही अहम था. गेंदबाजों ने शानदार काम किया,”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP