MasterChef Rannee Uttapam Recipe at Home। मास्टरशेफ में चर्चित रणनी उत्तपम रेसिपी अब घर पर बनाएं
Last Updated:
Ranee Uttapam Recipe: मास्टरशेफ में चर्चित ‘रणनी उत्तपम’ अब घरों में ट्रेंड कर रहा है. नारियल-सब्जी करी और फ्लोरल सजावट इसकी पहचान है. पूजा यादव की आसान रेसिपी से यह हेल्दी, सुंदर और जल्दी बनने वाला खास नाश्ता बन सकता है.

मास्टरशेफ में चर्चित रणनी उत्तपम रेसिपी अब घर पर बनाएं
Ranee Uttapam Recipe: साउथ इंडियन खाने की दुनिया में डोसा-इडली तो हर घर की पहचान हैं, लेकिन कभी-कभी कोई नई डिश अचानक चर्चा में आ जाती है और लोगों के किचन तक पहुंच जाती है. ऐसा ही हुआ मास्टरशेफ इंडिया के मंच पर पेश किए गए ‘रणनी उत्तपम’ के साथ. पहली नजर में यह सिर्फ एक सजाया हुआ उत्तपम लगता है, मगर इसका स्वाद चखते ही शो के तीन बड़े शेफ भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. यही वजह है कि अब यह डिश सोशल मीडिया से लेकर कुकिंग ग्रुप्स तक चर्चा में है. अच्छी बात यह है कि दिखने में जितना खास है, बनाने में उतना मुश्किल नहीं. फूड क्रिएटर पूजा यादव ने इसकी पूरी रेसिपी शेयर की है, जिसे फॉलो कर कोई भी घर पर यह मास्टरशेफ-स्टाइल डिश तैयार कर सकता है.
मास्टरशेफ मंच से घर की रसोई तक पहुंचा ‘रणनी’ उत्तपम
टीवी पर दिखाई देने वाली कई रेसिपी सिर्फ देखने तक सीमित रह जाती हैं, मगर कुछ डिश ऐसी होती हैं जो सीधे किचन में उतर आती हैं. ‘रणनी उत्तपम’ भी उन्हीं में से एक है. प्रतियोगी जोड़ी अवनी और वेणु शर्मा ने इसे जिस अंदाज में पेश किया, उसने जजों को प्रभावित कर दिया. दरअसल इसकी खासियत सिर्फ उत्तपम नहीं, बल्कि उसके साथ परोसी जाने वाली नारियल-सब्जी करी और फूल जैसी सजावट है. घर में बनने वाले साधारण उत्तपम से यह इसलिए अलग है क्योंकि इसमें टेक्सचर, रंग और स्वाद तीनों का संतुलन है. करी में खटास, हल्की मिठास और मसालों की गर्माहट है, जबकि उत्तपम का बैटर हल्का और सुगंधित रहता है. यही कॉम्बिनेशन इसे खास बनाता है.
परफेक्ट बैटर-अच्छे उत्तपम की पहली शर्त
-किसी भी साउथ इंडियन डिश की आत्मा उसका बैटर होता है. रणनी उत्तपम के लिए 2 कप चावल, 1 कप धुली उड़द दाल और आधा चम्मच मेथी दाना भिगोकर पीसा जाता है. मेथी दाना बैटर में हल्की खुशबू और नरम बनावट देता है.
-बैटर तैयार करने का असली राज उसका सही खमीर है. अगर बैटर हल्का झागदार और थोड़ा फूला हुआ लगे, तो समझिए उत्तपम भी नरम बनेगा. कई लोग जल्दी में इसे तुरंत इस्तेमाल कर लेते हैं, जिससे उत्तपम भारी हो जाता है.
घरों में क्यों फेल हो जाता है उत्तपम
कई बार लोग शिकायत करते हैं कि उनका उत्तपम रेस्टोरेंट जैसा नहीं बनता. इसका कारण अक्सर तीन होते हैं-बैटर ज्यादा गाढ़ा या पतला होना, तवा सही तरह गर्म न होना और बैटर को फैलाते समय दबाव ज्यादा देना. रणनी स्टाइल उत्तपम में बैटर थोड़ा मोटा रखा जाता है ताकि वह स्पंजी रहे.
नारियल-सब्जी करी-स्वाद का असली ट्विस्ट
-रणनी उत्तपम की पहचान उसके साथ मिलने वाली खास करी है. यह साधारण सांभर जैसी नहीं होती. इसमें लौकी या टिंडा और बैंगन जैसी सब्जियों को धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे उनका स्वाद नरम और हल्का मीठा हो जाता है.
View this post on Instagram