फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, पाचन में सहायक, खाने में शामिल करें ये सब्जी, बीमारी से मिलेगा छुटकारा
Last Updated:
Health tips: कद्दू में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं.बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए कद्दू की सब्जी को आहार में शामिल करना लाभकारी हो सकता है. भारतीय रसोई में कद्दू की सब्जी एक आम लेकिन बेहद पौष्टिक व्यंजन है. स्वाद में हल्का मीठा और पचने में आसान कद्दू सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है .आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही कद्दू को पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी मानते हैं.
भारतीय रसोई में कद्दू की सब्जी एक आम लेकिन बेहद पौष्टिक व्यंजन है. स्वाद में हल्का मीठा और पचने में आसान कद्दू सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है .आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही कद्दू को पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी मानते हैं. इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं.
रायबरेली जिले के राजकीय आई चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस लखनऊ विश्वविद्यालय)लोकल 18 से बात करते हुए बताती हैं कि कद्दू की सब्जी का सेवन तो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता ही है क्योंकि इसमें कैसे दर्द पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को फिट बनाए रखने में कारगर होते हैं.
कद्दू में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है. यह आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक होता है.नियमित रूप से कद्दू की सब्जी खाने से आंखें स्वस्थ रहती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कद्दू में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए कद्दू की सब्जी का सेवन लाभकारी माना जाता है.यह हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन है, इसलिए बीमार व्यक्ति को भी दिया जाता है.
कद्दू में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं.इससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम हो सकता है. कम कैलोरी होने के कारण यह वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक है.
कद्दू में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं.बदलते मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए कद्दू की सब्जी को आहार में शामिल करना लाभकारी हो सकता है.
कद्दू को कम मसालों और कम तेल में पकाना चाहिए, ताकि इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहें. उबालकर या हल्की भूनाई करके बनाई गई सब्जी ज्यादा फायदेमंद होती है. चाहें तो कद्दू का सूप या खिचड़ी में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है.