नीदरलैंड को इस भारतीय बल्लेबाज ने कराई प्रैक्टिस, बना ‘टॉप ऑर्डर’ बल्लेबाज

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

नीदरलैंड को इस भारतीय बल्लेबाज ने कराई प्रैक्टिस, बना ‘टॉप ऑर्डर’ बल्लेबाज

Last Updated:

भारत के खिलाफ नीदरलैंड ने बड़ी तैयारी कर रखी है. कमजोर माने जाने वाले प्रतिद्वंद्वी को मजबूत करने के लिए खुद भारत का साथ मिल रहा है. देश का एक खिलाड़ी टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज बन नीदरलैंड के गेंदबाजों को प्रैक्टिस करा रहा है.

नीदरलैंड को इस भारतीय बल्लेबाज ने कराई प्रैक्टिस, बना 'टॉप ऑर्डर' बल्लेबाजZoom

भारत का अगला मुकाबला नीदरलैंड से है.

भारत टी-20 वर्ल्डकप के अगले दौर में पहुंच चुका है, अब टीम का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला नीदरलैंड के साथ खेला जाएगा जो कल होने वाला है. बेशक ये मुकाबला एकतरफा माना जा रहा है, लेकिन नीदरलैंड ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.

इससे पहले भी वह जुझारू खेल दिखाकर कई टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर कर चुकी है. इसीलिए भारत के खिलाफ टीम ने बड़ी तैयारी कर रखी है. खास बात ये है कि कमजोर मानी जाने वाले प्रतिद्वंद्वी टीम को मजबूत करने के लिए खुद भारत का साथ मिल रहा है. देश का एक खिलाड़ी टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज बन नीदरलैंड के गेंदबाजों को प्रैक्टिस करा रहा है.

भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी मानी जाती है, टीम के पास टॉप ऑर्डर से लेकर मध्य क्रम तक कई ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपनी दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में भी भारत के पास विविधता है. बुमराह की लीडरशिप में तेज गेंदबाजी घातक साबित हो रही है तो स्पिनर भी मिडिल ओवरों में अच्छा कर रहे हैं. दूसरी तरफ नीदरलैंड भी लगातार खेल में सुधार कर रही है. टीम के पास ऐसे कई ऑलराउंडर हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से योगदान दे सकते हैं. टीम ने तैयारी भी ऐसी ही कर रखी है.

भारत के टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन से लेकर रिंकू सिंह तक ज्यादार बल्लेबाज लेफ्ट हैंडर हैं. नीदरलैंड को इन्हीं के खिलाफ गेंदबाजी करनी होगी, जबकि नीदरलैंड के टॉप ऑर्डर में ऐसा कोई बैट्समैन नहीं जो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करता हो. ऐसे में नीदरलैंड को एक ऐसा बल्लेबाज चाहिए था जो बाएं हाथ से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकता हो. क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार नीदरलैंड ने इसके लिए गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से मदद मांगी.

GCA ने मेहमान टीम का पूरा आदर किया और अपने रणजी कप्तान मनन हिंगराजिया को दो घंटे में आने का नोटिस भेजा. गुजरात को इसलिए भी परेशानी नहीं थी क्योंकि उनका घरेलू सीजन समाप्त हो चुका है.

GCA की ओर से जब हिंगराजिया को फोन किया गया तो वह खुद प्रैक्टिस कर रहे थे. उनसे कहा गया कि शाम 6 बजे तक उन्हें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचना है. हिंगराजिया वहां पहुंचे. इसके बाद उन्हें नीदरलैंड के डगआउट तक ले जाया गया. यहां टीम के कोच रयान कुक ने उनसे मदद मांगी और टॉप ऑर्डर बैट्समैन के तौर पर अभ्यास कराने के लिए कहा गया.

जीसीए की ओर से भी मनन से कहा गया कि वह पूरी ताकत से खलेंगे, ताकि उन्हें भी क्षमता दिखाने का मौका मिले. गेंदबाजी अभ्यास के दौरान हिंगराजिया ने कई अच्छे शॉट लगाए. दो घंटे तक लगातार मनन नीरदलैंड को प्रैक्टिस कराते रहे और अपनी बल्लेबाजी का भी जौहर दिखाते रहे.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP