Gautam Gambhir set for IPL return? राजस्थान रॉयल्स ने गौतम गंभीर को दिया टीम से जुड़ने का ऑफर- रिपोर्ट

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

गौतम गंभीर की आईपीएल में होगी वापसी! राजस्थान रॉयल्स ने दिया बड़ा ऑफर- रिपोर्ट

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की वापसी हो सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान फ्रेंचाइजी के तीन नए शेयरधारकों में से एक ने गंभीर को “पार्टनर, मेंटर और सीईओ” की भूमिका का प्रस्ताव भेजा है. हालांकि इस पद को संभालने के लिए गंभीर को भारतीय टीम का साथ छोड़ना होगा.

गौतम गंभीर की आईपीएल में होगी वापसी! राजस्थान रॉयल्स ने दिया बड़ा ऑफर- रिपोर्टZoom

गौतम गंभीर की आईपीएल में होगी वापसी! राजस्थान रॉयल्स ने दिया बड़ा ऑफर- रिपोर्ट

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने आखिरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को मेंटोर किया था. साल 2024 में जब टीम ने खिताब जीता तो उन्होंने मेंटर की भूमिका निभाई थी. अब खबर है कि उन्हें फिर से IPL में वापसी का मौका मिलने वाला है. दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों में से एक ने गंभीर को एक नहीं, बल्कि तीन बड़ी भूमिकाओं का प्रस्ताव दिया है.

रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान फ्रेंचाइजी के तीन नए शेयरधारकों में से एक ने गंभीर को “पार्टनर, मेंटर और सीईओ” की भूमिका का प्रस्ताव भेजा है. रिपोर्ट में कहा गया है, “राजस्थान रॉयल्स के अधिकांश शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी नए मालिकों को बेच रहे हैं. यह डील फिलहाल ट्रांसफर की स्थिति में है. RR के नए मैनेजमेंट में से एक मालिक ने गंभीर को दो से तीन प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सीईओ और मेंटर की भूमिका भी ऑफर की है,”

क्या गंभीर बन सकते हैं मेंटोर

गंभीर इस प्रस्ताव को तब तक स्वीकार नहीं कर सकते जब तक वह भारतीय टीम के मुख्य कोच बने हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले, जो लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों पर आधारित है, के अनुसार कोई व्यक्ति एक साथ IPL फ्रेंचाइजी और भारतीय टीम में पद नहीं संभाल सकता, क्योंकि इससे हितों का टकराव होता है.

अगर गंभीर राजस्थान का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं, तो उन्हें भारत के मुख्य कोच पद से इस्तीफा देना होगा. पूर्व भारतीय बल्लेबाज के करीबी सूत्रों ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन संकेत दिया कि वह अपनी मौजूदा भूमिका के लिए प्रतिबद्ध हैं. हालांकि, उनका भारत के मुख्य कोच का कॉन्ट्रैक्ट 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले ODI वर्ल्ड कप के बाद खत्म होगा.

गंभीर ने किन आईपीएल टीमों के साथ किया काम

खिलाड़ी के रूप में संन्यास लेने के बाद गंभीर दो IPL फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं. उन्होंने 2022 से 2023 तक लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के रूप में काम किया और दोनों सीजन में टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया. इसके बाद 2024 में KKR में भी इसी भूमिका में जुड़े और फिर जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह भारत के मुख्य कोच बने. गंभीर फिलहाल भारत की टी20 वर्ल्ड कप अभियान की देखरेख कर रहे हैं. मौजूदा चैंपियन टीम ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ अपने तीनों मैच जीतकर सुपर 8 में जगह बना ली है. इस हफ्ते उनका एक और ग्रुप मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ होना बाकी है.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP