surya grahan 2026 live updates timing first solar eclipse visibility ring of fire sutak kaal astro tips | Surya Grahan 2026 Live: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, आसमान में दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानें समय, सूतक काल, उपाय

Share to your loved once


होमताजा खबरधर्म

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानें समय, सूतक काल, उपाय

Last Updated:

Surya Grahan 2026 Live: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या तिथि को कुंभ राशि में लग रहा है. सूर्य ग्रहण दोपहर में शुरू होकर शाम को खत्म होगा. इसका सूतक काल 12 घंटे प…और पढ़ें

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, दिखेगा रिंग ऑफ फायर, जानें समय, सूतक काल, उपायZoom

सूर्य ग्रहण 2026 लाइव अपडेट्स.

Surya Grahan 2026 Live: आज 17 फरवरी मंगलवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन अमावस्या को यह वलयाकार सूर्य ग्रहण शनि देव की राशि कुंभ में लगेगा. इसमें चंद्रमा सूर्य देव को पूर्ण रूप से नहीं ढंकेगा, जिससे रिंग ऑफ फायर का अद्भुत नजारा दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण 4 घंटे से अधिक समय तक रहेगा. सूर्य ग्रहण के प्रारंभ से 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है और यह ग्रहण के मोक्ष तक रहता है. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते हैं और मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं. सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से सावधानी बरतनी होती है. नहीं तो सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर होने की आशंका रहती है. ग्रहण की धार्मिक मान्यता यह है कि राहु और केतु के कारण सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगते हैं. आज का सूर्य ग्रहण दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर लगेगा और शाम को 7 बजकर 57 मिनट पर इसका समापन होगा. आइए लाइव अपडेट में जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय, स्थान, मान्यताओं, ज्योतिष उपाय आदि से जुड़ी हर जानकारी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP