शाहरुख की फिल्म में दीपिका-अभिषेक का नया लुक चर्चा में

Share to your loved once


Last Updated:

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. फिल्म में लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है. दीपिका पादुकोण भी फिल्म में अहम किरदार में हैं. हालिया बातचीत में अभिषेक बच्चन ने शेयर किया कि वो ‘किंग’ में अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं और इस खुलासे ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है.

ख़बरें फटाफट

अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान की 'किंग' में कंफर्म की एंट्री, बनेंगे खूंखार विलेनZoom

अभिषेक बच्चन ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं.

नई दिल्ली.  शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. किंग खान की फिल्म में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आने वाली हैं. अब अभिषेक बच्चन ने भी इसमें एंट्री कंफर्म कर दिया है. हाल ही में जूनियर बी एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने लुक पर बात करते हुए कहा कि वो किंग की शूटिंग कर रहे हैं.

हाल ही में आयोजित ग्लोबल बिजनेस समिट 2026 के एक सत्र में अभिषेक बच्चन ने अपने नए हेयरस्टाइल और बदले हुए लुक को लेकर खुलकर बात की. जब उनसे उनके इस फ्रेश अपीयरेंस के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि लोगों ने उनके लुक में आए बदलाव को नोटिस किया. उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल वह अपनी नई फिल्म ‘किंंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. हालांकि, अभिनेता ने फिल्म की कहानी, किरदार या अन्य डिटेल्स साझा करने से साफ इनकार कर दिया और इसे सरप्राइज बनाए रखने की बात कही.

अभिषेक की एंट्री से उत्साहित हुए फैंस

जैसे ही अभिषेक के इस प्रोजेक्ट का नाम सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ करते हुए लिखा कि उम्र के साथ वह और भी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं. कुछ फैंस ने उम्मीद जताई कि इस फिल्म में उन्हें ‘युवा’ जैसी दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP