संजय दत्त-फिरोज खान की वो फ्लॉप फिल्म, जिसका आइडिया चुराकर बनी ऐसी फिल्म, 4 दिन में कमाए 400 करोड़ – Feroz Khan got furious over sanjay dutt nagma Yalgaar action thriller film clashed with Ajay Devgn Jigar music became supehit movie turn flop Vicky Arora
Last Updated:
Sanjay Dutt vs Feroz khan : बॉलीवुड सुपर स्टार संजय दत्त अपने टशन के लिए जाने जाते हैं. हमेशाम मस्त-मौला अंदाज में अपनी जिंदगी जी. 90 के दशक में संजय दत्त का जबर्दस्त क्रेज था. इसी दौरान उन्होंने 80-90 के स्टाइलिश हीरो फिरोज खान के साथ एक फिल्म में काम किया. इस फिल्म को साइन करते ही संजय दत्त के बुरे दिन शुरू हो गए थे. इतना ही नहीं, फिरोज खान ने उन्हें 1991 में दुबई में दाऊद इब्राहिम से भी मिलवाया था. सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में रनबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की कहानी भी देखने को मिली थी. यह फिल्म कौन सी थी, आइये जानते हैं………
संजय दत्त हाल में धुरंधर फिल्म में चौधरी असलम के रोल में नजर आए थे. उनके इस रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया. संजद दत्त पिछले 45 साल से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. 90 के दशक में उन्होंने एक ऐसी फिल्म साइन की, जिसके बाद उनका मुश्किल समय शुरू हुआ. यह फिल्म फिरोज खान की थी. फिल्म का नाम ‘यलगार’ था. यह फिल्म 23 अक्टूबर 1992 को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश अजय देवगन की फिल्म ‘जिगर’ से हुआ था. यलगार फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्ता और फिरोज खान के बीच जमकर बहस भी हुई थी. आइये जानते हैं इस फिल्म से जुड़े दिलचस्प फैक्ट्स….
यलगार एक एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म थी जिसका डायरेक्शन फिरोज खान ने किया था. मूवी में फिरोज खान, संजय दत्त, कबीर बेदी, नगमा, मनीषा कोइराला, विकी अरोड़ा, मुकेश खन्ना, दीप्ति नवल और नीना गुप्ता नजर आए थे. फिल्म की कहानी बचपन के दो दोस्तों के बीच की है जो दुश्मन बन जाते हैं. जब उनके बच्चों को एकदूसरे से प्यार हो जाता है, तो फिर दोनों परिवार क्या करते हैं, इस पर पूरी मूवी बेस्ड है.
फिल्म जब रिलीज हुई तो समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. संजय दत्त, नगमा और कबीर बेदी के काम की तारीफ हुई. फिल्म का म्यूजिक चन्नी सिंह ने कंपोज किया था. फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हुई लेकिन मूवी की लंबाई बहुत ज्यादा थी. मूवी की स्टोरी राजीव कौल, प्रफुल पारेख, फिरोज खान ने लिखी थी. डायलॉग कमलेश पांडेय ने लिखे थे. डायरेक्श-प्रोडक्शन फिरोज खान का था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिरोज खान नगमा की जगह किसी और एक्ट्रेस को साइन करना चाहते थे. उन्होंने जूही चावला से भी बात की थी अंडरवर्ल्ड के दबाव के चलते उन्होंने नगमा को साइन किया. दाऊद के छोटे भाई अनीस इब्राहिम ने दुबई से फिरोज खान को कई बार फोन घुमाया था.
इस फिल्म का म्यूजिक चार्टबस्टर रहा था. फिल्म में 45:14 मिनट की लेंग्थ के कुल 8 गाने रखे गए थे. 15 लाख से ज्यादा ऑडियो कैसेट बिके थे. फिल्म के पॉप्युलर गानों में ‘आखिर तुम्हें आना है, जरा देर लगेगी’, ‘हो जाता है कैसे प्यार’ बहुत मकबूल हुए थे. फिल्म के गाने गीतकार सुदर्शन फकीर और अजीज कुरैशी ने लिखे थे.
फिल्म का पॉप्युलर सॉन्ग ‘हो जाता है कैसे प्यार’ विकी अरोड़ा पर फिल्माया गया था. यह विकी अरोड़ा की डेब्यू फिल्म थी. फिरोज खान की बेटी लैला खान और विकी अरोड़ा क्लासमेट थे. विकी अरोड़ा का रोल शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान ने रिजेक्ट कर दिया था. फिरोज खान के पिता का रोल मुकेश खन्ना ने निभाया था. पहले इस रोल के लिए उन्होंने अमिताभ बच्चन से संपर्क किया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया. मुकेश खन्ना उनसे उम्र में भी छोटे थे.
फिरोज खान ने इस फिल्म में संजय दत्त को साइन किया था. सुनील दत्त से उनके अच्छे संबंध थे. सुनील दत्त ने ही उन्हें 1966 में ‘रात और दिन’ में ब्रेक दिया था. उन दिनों फिरोज खान स्ट्रगलर थे और बी ग्रेड फिल्में किया करते थे. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय दत्त और फिरोज खान के बीच तगड़ी टशन देखने को मिली थी. दरअसल, उन्हीं दिनों क्षत्रिय फिल्म की शूटिंग बीकानेर राजस्थान में हो रही थी. जेपी दत्ता क्षत्रिय फिल्म के डायरेक्टर थे. बीकानेर फोर्ट में अचानक एक प्राइवेट जेट आया. उससे कुछ हट्टे-कट्टे लोग उतरे. उन्होंने बताया कि वो बैंगलुरू से आए हैं और फिरोज खान ने उन्हें भेजा है. वो संजय दत्त को अपने साथ लेकर ही जाएंगे. यह नजारा देखकर क्षत्रिय फिल्म की पूरी यूनिट दंग रह गई.
यलगार फिल्म में 2023 में आई रनबीर कपूर की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ की झलक दिखाई दी थी. इस फिल्म में पिता (कबीर बेदी) का प्यार पाने के लिए बेटा (संजय दत्त) गैंगस्टर बन जाता है. ऐसी ही कुछ कहानी एनिमल मूवी में भी नजर आई थी. एनिमल मूवी ने चार दिन में 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. एनिमल मूवी ने 917 करोड़ का कलेक्शन किया था. 1975 की फिरोज खान की फिल्म ‘धर्मात्मा’ की थीम भी इसी तरह की थी. यलगार फिल्म का बजट करीब 3.56 करोड़ था. मूवी ने 3.32 करोड़ का कलेक्शन किया था. मूवी इंडिया में फ्लॉप रही थी लेकिन ओवरसीज मार्केट में अच्छा बिजनेस किया था. मूवी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 7 करोड़ था. यह 1992 की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. वहीं इसी दिन रिलीज हुई अजय देवगन-करिश्मा कपूर की फिल्म ‘जिगर’ हिट रही थी.