Health Alert: मासूम का खून चूस रहे पेट के कीड़े, मुरादाबाद के अस्पताल में रोजाना इलाज के लिए पहुंच रहे बच्चे!

Share to your loved once


Last Updated:

Health Alert:मुरादाबाद के जिला अस्पताल में हर दिन 40 से 45 मासूम बच्चे पेट में कीड़े और फूड प्वाइजनिंग की गंभीर समस्या लेकर पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि बाहर की खराब गुणवत्ता वाली चीज़ें, नमकीन, बिस्कुट और कुरकुरे बच्चों के शरीर में पोषण की कमी और खून की कमी का कारण बन रही हैं. कुछ बच्चे तो मिट्टी और चुना जैसी चीजें खा लेते हैं, जिससे उनके पेट में कीड़े पनपते हैं और उनकी सेहत पर गंभीर खतरा मंडराता है. माता-पिता को चाहिए कि वे अपने बच्चों को घर का ताजा और पौष्टिक खाना दें, नहीं तो ये मासूम खतरनाक बीमारी का शिकार हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

मुरादाबाद में बच्चों के पेट में कीड़े और फूड प्वाइजनिंग का खतरा,रखे ये सावधानीZoom

जिला अस्पताल में आ रहे मरीज।

मुरादाबाद.  जिला अस्पताल में रोजाना कई बच्चे फूड प्वाइजनिंग और पेट के कीड़े की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि बाहर की चीज़ खाने से बच्चों में पेट के कीड़े हो रहे हैं, और ये कीड़े उनके खून को चूस रहे हैं. इससे बच्चों में कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं. उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए बच्चों को बाहर की चीज़ें खाने से बचाना चाहिए और उन्हें घर का बना खाना खिलाना चाहिए. इसके अलावा, बच्चों को हर 6 महीने में एक बार पेट के कीड़े मारने की दवा दी जानी चाहिए.

रोजाना आते हैं लगभग 40 से 45 मरीज

जिला अस्पताल में चिकित्सक डॉक्टर एके सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जिला अस्पताल में रोजाना 40 से 45 बच्चे पेट में कीड़े और कुपोषण की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि 1 साल से 5 साल तक के बच्चे बाहर के आइटम, नमकीन, बिस्कुट, कुरकुरे जैसी चीज़ें खा रहे हैं, जो रिफाइंड तेल से बनी होती हैं और खराब क्वालिटी की होती हैं. इससे बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है और वे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं. इसके अलावा, कुछ बच्चे मिट्टी, चुना जैसी चीज़ें भी खा लेते हैं, जिससे उनके पेट में कीड़े पड़ जाते हैं. ये कीड़े बच्चों का खून चूस लेते हैं और उन्हें खून की कमी हो जाती है.

इन चीज़ों का कराएं सेवन 

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बच्चों को ताजा बना हुआ खाना खिलाएं, जिसमें हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, गुड़, खजूर और चुकंदर का जूस शामिल हो. बच्चों को लोहे की कढ़ाई में बना खाना दें और पूरे अनाज वाले भोजन जैसे दलिया, ज्वार, बाजरा की रोटी खिलाएं. इससे बच्चों को पर्याप्त पोषण मिलेगा और वे स्वस्थ रहेंगे. माता-पिता को अपने बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और उन्हें स्वस्थ भोजन खिलाना चाहिए. इससे बच्चों को कुपोषण और पेट के कीड़े जैसी समस्याओं से बचाया जा सकता है.

About the Author

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP